{"_id":"5cbb073dbdec2214743f5c4e","slug":"know-about-tv-show-cid-every-character-on-shivaji-satam-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है टीवी शो CID के किरदारों की पर्सनल लाइफ, तस्वीरों में देखें पूरा परिवार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ये है टीवी शो CID के किरदारों की पर्सनल लाइफ, तस्वीरों में देखें पूरा परिवार
Sat, 20 Apr 2019 05:38 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 20 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
CID
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्टर शिवाजी साटम 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1998 में शुरू हुए क्राइम फिक्शन शो सीआईडी से तो बच्चा-बच्चा वाकिफ है और साथ ही यह घर-घर में पॉपुलर शो भी है। इसके किरदारों को भी लोग अच्छे से पहचानते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ इसके किरदार भी बदलते रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि एसीपी प्रद्युमन, अभिजीत और दया शो के सबसे फेमस किरदारों में से हैं। लोग सालों से इन्हें देखते आ रहे हैं लेकिन कभी इनके परिवार के बारे में जानने का मौका नहीं मिला। शिवाजी साटम के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सीआईडी के हर किरदार के बारे में जानते हैं।
shivaji
- फोटो : file photo
शिवाजी साटम इस शो के मुख्य किरदारों में से एक हैं। शो में वह एसीपी प्रद्युमन का किरदार करते हैं। बता दें कि वह पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर की नौकरी करते थे। इस शो के साथ-साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पत्नी आरुणा के साथ दो बच्चे भी हैं।
Dayanand
- फोटो : file photo
शो में दरवाजा तोड़ने से मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी का शो में नाम भी दया ही है। दया दक्षिण राज्य मैसूर से हैं और मुंबई में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते हैं। दया को फिल्म सिंघम में भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya
- फोटो : file photo
शो में रफ एंड टफ सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव सत्या, पांच, और गुलाल जैसी फिल्मों के जरिये अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी एक्टिंग बहुत दमदार है। आदित्य ने फिल्म बैंडिट क्वीन से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
dinesh
- फोटो : file photo
इस क्राइम शो में दिनेश केस स्टडी के साथ-साथ कॉमेडी करते भी दिखाई देते हैं। वह एक राइटर भी हैं। वह शो में एक अस्टिस्टेंट इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार करते हैं। उन्हें सरफरोश और मेला आदि फिल्मों में भी देखा गया है।