फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनते ही सौम्या टंडन ने बेटे के साथ कराया पहला फोटोशूट, तस्वीरों में बच्चे को कर रहीं दुलार

Fri, 15 Mar 2019 02:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 15 Mar 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain actress Saumya Tandon photoshoot with baby viral on internet
Saumya Tandon photoshoot - फोटो : instagram
'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) की गोरी मेम यानी कि सौम्या टंडन इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। सौम्या ने  कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद सौम्या ने अपना पहला फोटोशूट कराया है जिसमें वह अपने बेबी के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। सौम्या टंडन की बेटे के साथ फोटोशूट की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Bhabiji Ghar Par Hain actress Saumya Tandon photoshoot with baby viral on internet
Saumya Tandon photoshoot - फोटो : instagram

इन तस्वीरों में सौम्या बेटे को प्यार करती हुई दिखाई दे रही हैं तो कभी उसे निहारती हुई दिखीं। सौम्या टंडन ने अपने बेटे का नाम मिरान रखा है। खास बात यह है कि सौम्या को यह नाम फैन ने सुझाया था। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सौम्या टंडन ने बताया, 'मैंने अपने बेटे का नाम Miran रखा है। मुझे अलग सा नाम चाहिए था।'

Bhabiji Ghar Par Hain actress Saumya Tandon photoshoot with baby viral on internet
saumya tandon - फोटो : file photo

सौम्या ने आगे कहा - 'सबसे ज्यादा शौर्या नाम के सजेशन मिले, जो मेरे और मेरे पति सौरभ के नाम से मिलकर बनता। यूनीक नाम की वजह से मैंने मिरान को फाइनल किया है। इस नाम का सजेशन सिंगापुर में रहने वाली एक फैन ने दिया।' सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain actress Saumya Tandon photoshoot with baby viral on internet
सौम्या टंडन - फोटो : file photo

सौम्या ने लिखा था, 'आज मैं जादूगर की तरह फील कर रही हूं. ऐसा लग रहा है कि मैं एक सुपरहीरो बन गई हूं। मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं हर लम्हा जीने की कोशिश कर रही हूं।' टीवी के अलावा सौम्या फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सौम्या ने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain actress Saumya Tandon photoshoot with baby viral on internet
सौम्या टंडन - फोटो : file photo
सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया । सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed