{"_id":"5c8b5478bdec22144002da48","slug":"sreesanth-aside-life-ban-know-his-love-story-with-wife-bhuvaneswari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैन लगने के बाद श्रीसंत करना चाहते थे खुदकुशी, पति के जेल जाने पर भुवनेश्वरी की हो गई थी ऐसी हालत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बैन लगने के बाद श्रीसंत करना चाहते थे खुदकुशी, पति के जेल जाने पर भुवनेश्वरी की हो गई थी ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
sreesanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 12' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' के एक्स कंटेस्टेंट और क्रिकेटर श्रीसंत के लिए आज बहुत बड़ा दिन दिन है । श्रीसंत पर 5 साल पहले आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था । इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था । आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए लाइफ टाइम बैन हटा दिया है । हालांकि बीसीसीआई ने श्रीसंत से बैन नहीं हटाया है ।
2 of 8
sreesanth
कोर्ट ने बीसीसीआई से तीन महीने के अंदर पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।बैन हटने पर श्रीसंत ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं । सबने मेरा बहुत साथ दिया। अब मैं फिर से क्रिकेट खेल पाऊंगा ।' श्रीसंत के लिए ये 5 साल बहुत भारी रहे । इस मुश्किल दौर में एक शख्स श्रीसंत के साथ हमेशा खड़ा रहा, वो थीं उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ।
3 of 8
sreesanth
श्रीसंत जब बिग बॉस में आए थे तब उनकी पत्नी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं । श्रीसंत मैच फिक्सिंग के मामले में जेल जा चुके हैं । जिस वक्त श्रीसंत को जेल हुई थी, उस वक्त उनकी पत्नी किचन में सोया करती थीं । वो अपने पति की तकलीफ को महसूस करना चाहती थीं । सितंबर 2013 में श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
sreesanth
उसी महीने उनकी भुवनेश्वरी से शादी होने वाली थी। मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद श्रीसंत डिप्रेशन में रहने लगे । वो शादी नहीं करना चाहते थे । यहां तक कि उन्होंने जिंदगी जीने की इच्छा भी छोड़ दी थी । श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'बैन लगने के बाद मैं सोचने लगा था कि मैं फिर से खेलूंगा या नहीं।'
विज्ञापन
5 of 8
sreesanth
'मैं उस समय अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचने लगा था। मैंने अपने माता-पिता के बारे में भी सोचा । मुझे लगा कि उनके 3 और बच्चे हैं और मैं नहीं होऊंगा तो भी वो मेरे बगैर रह लेंगे । उस वक्त भुवनेश्वरी के पिता ने मुझे कहा था कि नयन (भुवनेश्वरी) अब भी तुमसे शादी करना चाहती है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।