{"_id":"5c8b4cf4bdec2256d2129c2b","slug":"sreesanth-accused-match-fixing-during-bigg-boss-12-by-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' के घर में जब श्रीसंत को मैच फिक्सिंग पर सुनने पड़े थे ताने, अब दिया करारा जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' के घर में जब श्रीसंत को मैच फिक्सिंग पर सुनने पड़े थे ताने, अब दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट रहे क्रिकेटर श्रीसंत के लिए अच्छी खबर आई है। जिसे जानकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे। श्रीसंत जब बिग बॉस के घर के अंदर थे तब भी कई बार कैमरे पर उनका दर्द छलका था, अब जाकर उन्हें राहत मिली है।
2 of 5
sreesanth
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में श्रीसंत को राहत देते हुए उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया है। इससे पहले साल 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब जाकर सुप्रीम कोर्ट से श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है लेकिन इससे पहले जब वो बिग बॉस के घर में थे तो कई कंटेस्टेंट ने उन्हें खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
3 of 5
Sreesanth
- फोटो : twitter
बिग बॉस में मैच फिक्सिंग पर श्रीसंत कहते हैं, 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर बना। जब मैं जेल में था तो मां डिप्रेशन में चली गई थीं।' उन्होंने बताया कि वो इस घटना के बाद किस तरह से टूट गए थे। रात-रातभर सो नहीं पाते थे और हर चीज से डरते रहते थे। शो में शामिल अन्य साथी कंटेस्टेंट से बातचीत करते हुए श्रीसंत बताते हैं कि एक बार उन्हें स्टेडियम तक से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
- फोटो : social media
श्रीसंत बिग बॉस के घर में दीपिका कक्कड़ से कहते हैं कि 'मुझ पर 10 लाख लेकर मैच फिक्सिंग के जो आरोप लगे हैं वो एकदम अलग है। भले ही फिक्सिंग का प्रूफ है लेकिन मैंने ये नहीं किया है।' श्रीसंत ये बोलते-बोलते रोने लगते हैं जिसके बाद दीपिका उन्हें संभालती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sreesanth
- फोटो : voot
बिग बॉस में जब भी श्रीसंत घर के किसी कंटेस्टेंट से उलझ जाते थे तो उन पर मैच फिक्सिंग को लेकर कमेंट्स किए गए थे। चाहे वो करणवीर बोहरा हो या सुरभि राणा, मैच फिक्सिंग को लेकर निजी टिप्पणी करने में कोई भी पीछे नहीं रहा। इस वजह से कई बार सलमान खान को भी कंटेस्टेंट को चेतावनी देनी पड़ी थी। बता दें कि बिग बॉस में निजी जिंदगी से जुड़ी टिप्पणी करना मना है। अब जब कोर्ट का फैसला श्रीसंत के पक्ष में आया है तो जाहिर है उन्होंने अपने सभी को करारा जवाब दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।