{"_id":"5809af164f1c1b722b703a06","slug":"big-boss-4th-day-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss : हीरोइन संग जेल में कैद बाबा, प्रियंका का करवाचौथ ड्रामा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss : हीरोइन संग जेल में कैद बाबा, प्रियंका का करवाचौथ ड्रामा
Fri, 21 Oct 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चौथे दिन घर में खूब सारा ड्रामा हुआ। बाबा ने डियोडरेंट चुराया तो प्रियंका ने करवाचौथ के नाम पर खूब ड्रामेबाजी की। वहीं, बिग बॉस में सत्ता परिवर्तित नहीं हो पाई है। पहले लग्जरी बजट कार्य में सेलिब्रिटीज 'राज' खोलने में नाकाम रहे हैं। सेलिब्रिटीज 8 में से सिर्फ दो ही राज से पर्दा उठा पाए। जीत के साथ ही इंडियावाले घर के मालिक बने हुए हैं। बाबा और मोनालिसा को टास्क के बाद जेल भेज दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में जानें क्यों जेल गए बाबा और मोनालिसा ?
Bigg Boss : हीरोइन संग जेल में कैद बाबा, प्रियंका का करवाचौथ ड्रामा
2 of 5
ओम स्वामी
स्वामीजी ने की घर में चोरी
चौथे दिन सुबह जब सभी घर वाले सो रहे थे, तब सुबह 7 बजे के करीब बाबा ओमजी महाराज उठे और बाथरूम में पहुंचे। यहां उनकी नजर वहां रखे डियोड्रेंट पर पड़ी। पहले तो उन्होंने डियोड्रेंट अपने ऊपर छिड़क लिया और थोड़ी देर बाद इसे तौलिये में छुपा कर ले गए।
Bigg Boss : हीरोइन संग जेल में कैद बाबा, प्रियंका का करवाचौथ ड्रामा
3 of 5
लोपामु्द्रा राउत- प्रियंका जग्गा
लोपामुद्रा से भी भिड़ीं प्रियंका
धीरे-धीरे घर में प्रियंका जग्गा की ड्रामेबाजी बढ़ती जा रही है। वह लोगों को डॉली बिंद्रा की याद दिला रही हैं। लोपामुद्रा घर के अंदर झाडू लगा रही थीं। पर शायद प्रियंका को यह पसंद नहीं आया। प्रियंका ने खुद झाड़ू उठाया और लगाने लगीं। उन्होंने लोपा को कहा कि उसे झाड़ू लगानी नहीं आती। इस पर दोनों के बीच बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss : हीरोइन संग जेल में कैद बाबा, प्रियंका का करवाचौथ ड्रामा
4 of 5
मोनालिसा - ओम स्वामी
मोनालिसा और स्वामी पहुंचे जेल
वहीं, पहले लग्जरी टास्क 'राज' के खत्म होने पर बिग बॉस ने घर के मालिकों और सेवकों को अपनी-अपनी टीम से ऐसा एक-एक सदस्य छांटने को कहा जो कि इस दौरान सबसे कमजोर लगा। इस पर सेलिब्रिटीज सेवकों ने मोनालिसा और इंडियावालों ने बाबा को जेल भेजने के लिए चुना। जिस पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Bigg Boss : हीरोइन संग जेल में कैद बाबा, प्रियंका का करवाचौथ ड्रामा
5 of 5
प्रियंका जग्गा
प्रियंका जग्गा का करवाचौथ ड्रामा
सुबह लोपामुद्रा के बाद शाम को प्रियंका जेल में बंद मोनालिसा से भिड़ गईं। दरअसल, प्रियंका ने करवाचौथ का व्रत रखने का नाटक किया। इसी कड़ी में वे जेल में बंद स्वामी से आशीर्वाद लेने पहुंची। यहां उनकी मोनालिसा से भी बहस हुई। मोनालिसा ने उन्हें कहा कि वे व्रत के नाम पर एक्टिंग कर रही हैं। इसके बाद प्रियंका भड़क गईं और मोनालिसा को कहा, "एक्टर तू है, मैं नहीं हूं एक्टर'। इस तरह प्रियंका ने करवाचौथ के नाम पर खूब ड्रामा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।