बिग बॉस 12 खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती बरकरार है। घर से बाहर निकलने के बाद कंटेस्टेंट किसी ना किसी मौके पर पार्टी करते हुए देखे जा सकते हैं। बिग बॉस से फेमस हुईं सोमी खान अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वो पूरी तरह बदली हुई नजर आईं। बहरहाल अभी हम सोमी की चर्चा किसी और वजह से कर रहे हैं।
'बिग बॉस' से निकलकर सोमी खान ने दीपक ठाकुर की दोस्ती कबूली, सबूत भी देख लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक ठाकुर की फीलिंग्स सोमी खान को लेकर सभी को मालूम है। अब जब बिग बॉस खत्म हो गया है तो दोनों के बीच दोस्ती बरकरार है। सोमी ने घर के अंदर अपने रिश्ते को केवल दोस्ती तक ही रखा और दीपक से साफ कह दिया कि वो केवल उनकी दोस्त हैं हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करने में पीछे नहीं रहते।
दीपक ठाकुर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'म्यूजिक कनेक्टिंग पीपल... हमारा दिया गया टीशर्ट पहन के आज सोमी खान का जन्म सफल हो गया।' बता दें कि सोमी खान ने जो टीशर्ट पहनी है उस पर लिखा है संगीत लोगों को जोड़ता है (म्यूजिक कनेक्टिंग पीपल)।
Music connecting People 😋 Hamara diya gya T-shirt pehan k aaj @somikhan_ks ka janam safal ho gya 🤣🤣
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
बिग बॉस के घर में 105 दिन रहने के बाद दीपक आम से खास बन चुके हैं। भले ही दीपक सीजन 12 की ट्रॉफी जीतने से चूक गए हों लेकिन उन्हें एक ऐसा अवॉर्ड मिला है जिसे जानकर उनके फैंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे। दीपक ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। दीपक ठाकुर ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दीपक ने लिखा- 'कोटि-कोटि धन्यवाद। इतने बड़े सम्मान के लिए। हमको इस काबिल समझने के लिए। मैं बेसब्री से 20 फरवरी का इंतजार कर रहा हूं।'
दीपक ठाकुर को दादासाहब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एंटरटेनर रियलिटी शो अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मुंबई के जे डब्ल्यू होटल में 20 फरवरी को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। इतना ही नहीं दीपक ठाकुर को कई बड़े-बड़े ऑफर्स भी मिल चुके हैं। वहीं उन्हें तीन बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले हैं।