{"_id":"5c2070a2bdec2256af3f4d94","slug":"bigg-boss-12-somi-khan-evicted-revealed-shocking-things-about-deepak-thakur-romil-chaudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेघर होते ही सोमी ने दीपक-रोमिल से रिश्ते की खोली पोल, बोलीं- 'वो मुझे पसंद करता है और मैं...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बेघर होते ही सोमी ने दीपक-रोमिल से रिश्ते की खोली पोल, बोलीं- 'वो मुझे पसंद करता है और मैं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
somi deepak and romil
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' के फिनाले से महज 7 दिन पहले सोमी खान घर से बेघर हो चुकी हैं। घर से निकलने ही सोमी खान ने कई खुलासे किए हैं। सोमी खान ने न केवल दीपक और अपन रिश्ते पर बात की बल्कि रोमिल चौधरी के बारे में कई खुलासे किए। इसके साथ ही बताया कि 'बिग बॉस सीजन 12' का विनर कौन बनने वाला है।
2 of 6
deepak and romil
- फोटो : twitter
सोमी से पूछा गया कि आप और रोमिल के रिश्ते को लेकर बाहर कई सारे बातें कही जा रही थीं। रोमिल से ज्यादा आपका झुकाव उनकी तरफ काफी दिखाई दे रहा था। इस पर सोमी ने कहा - 'जब दोस्ती मजबूत होती है तो दोनों तरफ से होती है, फिर चाहे वह रोमिल हो या फिर कोई और। रोमिल बहुत एक्सप्रेसिव नहीं है लेकिन मैं दोस्तों के लिए और अपने लोगों के लिए बहुत एक्सप्रेसिव हूं। हो सकता है मेरी तरफ से वो चीज बाहर ज्यादा दिखी होगी। जब उनकी पत्नी ने आकर एक लाइन बोली तो मुझे समझ में आ गया था कि क्या करना है।'
3 of 6
Deepak and Somi Khan
- फोटो : twitter
इसके साथ ही सोमी ने अपने और दीपक के रिश्ते के बारे में भी बात की। सोमी ने कहा - 'दीपक मुझे पसंद करते हैं और मैं उनकी भावनाओं की कद्र करती हूं। शो के अंदर भी मैंने यह बात कही और अब भी कह रही हूं।' जब सोमी से पूछा गया कि दीपक और रोमिल में से कौन सबसे ज्यादा अच्छा दोस्त हैं। इस बात पर सोमी ने कहा- 'दोनों ही अच्छे दोस्त हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
romil chaudhary
- फोटो : twitter
इसके साथ ही सोमी खान ने कहा - 'कभी-कभी किसी से आपका तालमेल जल्दी बैठ जाता है। वो आपकी बातें आसानी से समझ जाए और आप उनकी बातें जल्दी समझ जाए। मेरा और रोमिल का तालमेल अच्छा बैठ गया था। हालांकि दीपक, रोमिल और सुरभि तीनों ही मेरे अच्छे दोस्त हैं।' सोमी से पूछा गया कि आपका दीपिका और श्रीसंथ के साथ ज्यादा बांडिंग नहीं रही। इसकी क्या वजह है?
विज्ञापन
5 of 6
Sreesanth and dipika
- फोटो : twitter
सोमी ने कहा - 'श्रीसंथ जब भाग रहे होते हैं कि मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। तो सभी लोग बार-बार कहते थे श्री बैठ जाइए। मुझे लगता था कि छोड़ दो उन्हें। कोई भी अगर शो में आया है तो भागने के लिए तो बिल्कुल नहीं आया है। सबको आगे तक पहुंचना है। मैं उन चीजों को तवज्जो देना पसंद नहीं करती थी। हालांकि मेरे दीपिका और श्रीसंथ से भी रिश्ते ठीक थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।