'बिग बॉस सीजन 12' के पहले वीकेंड का वार में घर का माहौल और भी खराब होने वाला है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में 'वीकेंड का वार' का जो प्रोमो आया है वो इस ओर इशारा कर रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान के पूछने पर सभी घरवाले अनूप जलोटा को टॉर्चर रूम भेज देते हैं उसके बाद जो होता है वह आप खुद ही देख लीजिए।
बिग बॉस 12: घरवालों ने दी अनूप जलोटा को अब तक की सबसे खतरनाक सजा, देख भड़क जाती हैं गर्लफ्रेंड जसलीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं कि उन्हें कौन सबसे बड़ा घर का गुनहगार लगता है इस पर सभी लोग अनूप जलोटा का नाम लेते हैं। वीडियो में रोमिल से लेकर घर की कैप्टन कृति भी अनूप जलोटा का नाम लेती हैं। कृति कहती हैं कि राजकुमार वाले टास्क से पहले ही अनूप जलोटा ने सोचा हुआ था कि वह दीपिका कक्कड़ को जिताएंगे। उनका यह फैसला उचित नहीं था।
घरवालों की यह बात सुनकर जसलीन भड़क जाती हैं। जसलीन सलमान से कहती हैं कि दीपक मुझसे कह रहे हैं कि हम लोगों में से किसी का नाम मत लेना पूरा वीक बुरा कौन था उनमें से किसी का नाम लेना। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि यह मुझे सलाह क्यों दे रहे हैं? जबकि इनका पार्टनर खुद मेरे पार्टनर का नाम ले रहा है।
The blame game of the housemates get @anupjalota in the 'Tortue Room'! Tune in to #WeekendKaVaar at 9 PM for all the entertainment. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/QinV2XSaFa
प्रोमो में दिखाया गया है कि अनूप जलोटा को सभी घरवालों के मत के आधार पर 'टॉर्चर रूम' भेजा जाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि अनूप जलोटा मुंह के पास एक पाइप को पकड़े हुए हैं जिसमें से पहले सफेद चीज आती हुई दिखाई दे रही है इसके बाद गंदा पानी आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वहीं घरवालों के बीच आपस में बहस भी बढ़ जाती है।
फिलहाल यह देखना होगा कि सलमान का 'वीकेंड का वार' घरवालों पर कितना भारी पड़ता है। साथ ही इस बार घर से सबसे पहले कौन बेघर होता है। आपको बता दें, इस हफ्ते सिंगल में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे को घरवालों ने नॉमिनेट किया हैं। जोड़ी की बात करें तो शिवाशीष-सौरभ, सबा-सोमी और रोशमी-कृति की जोड़ी नॉमिनेट हुई है।