बिग बॉस 12 का आखिरी वीकेंड का वॉर 23 दिसंबर को होगा। इस दौरान सिंबा के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और सारा अली खान पहुंचे। यही नहीं आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में रणवीर सिंह और सारा अली खान घर के अंदर भी एंट्री करेंगे। सारा इससे पहले केदारनाथ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में पहुंची थीं।
बिग बॉस 12: रणवीर की शादी को लेकर सलमान ने कही ऐसी बात, दीपिका को आ सकता है गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान शो के सेट पर रणवीर और सारा से खूब मस्ती करते हैं। टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। सलमान खान पहले तो रणवीर सिंह को शादी की बधाई देते हैं। उसके बाद रोहित शेट्टी के साथ मिलकर उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आए।
रोहित शेट्टी रणवीर सिंह को एक टास्क देते हैं कि 'तुम्हारे पास एक फोन आएगा। उस सिचुएशन के हिसाब से तुम्हें जवाब देना होगा। अब दीपिका का फोन आया है और उसे उसका लहंगा नहीं मिल रहा है। दीपिका को शक है कि तुम वो लहंगा पहनकर यहां आ गए हो। अब फोन उठाकर क्या जवाब दोगे।'
रणवीर सिंह फोन उठाकर दीपिका से बात करने की एक्टिंग करते हैं और कहते हैं कि 'हां, हां, वो लहंगा मैंने ही पहना है... लहंगा ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा होता है... हां, हां बेबी अब मैं क्या बोलूं मुझे अच्छा लगता है इसलिए पहनकर चला आया।' रणवीर की बातें सुनकर सलमान खान कहते हैं कि 'शादी को 4 दिन नहीं हुए हैं अभी से हां, हां कर रहा है।'
Last Weekend ka vaar sneak peek part 3 pic.twitter.com/sFG1cHt2nr
पिछले कुछ समय से ऐसी भी खबरें थीं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा लेकिन ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक ऐसा नहीं होने जा रहा। सोमी खान को इस हफ्ते घर से बेघर कर दिया जाएगा। सोमी के बाहर जाने के बाद श्रीसंथ, दीपिका, रोमिल, करणवीर, दीपक और सुरभि बचे हैं।