{"_id":"5c1f4116bdec2257022f8f8f","slug":"comedian-bharti-singh-revealed-pregnancy-plan-with-haarsh-limbachiyaa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी को एक साल होते ही कॉमेडियन भारती ने बताया प्रेग्नेंसी प्लान, बोलीं- 'हर्ष तो गलियों में भी...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी को एक साल होते ही कॉमेडियन भारती ने बताया प्रेग्नेंसी प्लान, बोलीं- 'हर्ष तो गलियों में भी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bharti Singh
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो होस्ट कर रही हैं। इस शो में उनके को-होस्ट टेलीविजन के मशहूर चेहरे ऋत्विक धनजानी हैं। शो के दौरान तो भारती हंसी मजाक करती नजर आती हैं लेकिन हाल ही में भारती सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें इंटरव्यू के दौरान बताई। इस बीच भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी पूरी प्लानिंग का खुलासा कर दिया।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने शादी बीते साल 3 दिसंबर को गोवा में की थी। इन दोनों की शादी को हाल ही में एक साल हुआ है। इस दौरान भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी प्लानिंग के बारे में खुलासा किया है। इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने कहा - 'मैं प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक काम करना चाहती हूं। कितना अच्छा होगा जब मैं और मेरा बेबी एक साथ कॉमेडी करते हुए स्टेज पर नजर आएंगे।'
3 of 5
bharti singh
- फोटो : File Photo
भारती सिंह ने कहा - 'हम दोनों को बच्चे बहुत पसंद हैं। यहां तक कि हर्ष तो गलियों में भी लोगों के बच्चे उठाता रहता है।' हर्ष और भारती की मुलाकात शो के दौरान हुई थी। हर्ष, भारती के शो की स्क्रिप्ट लिखते थे। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और बात शादी तक पहुंच गई। भारती और हर्ष एक साथ 'नच बलिए' में भी आए थे। जल्द ही भारती और हर्ष 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bharti Singh
- फोटो : File Photo
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' 5 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस बार शो में भारती सिंह और हर्ष के अलावा, बिग बॉस फेम विकास गुप्ता, जैन इमाम, श्रीसंथ, जास्मिन भसीन, अली गोनी, रिधिमा पंडित और आदित्य नारायण भी नजर आएंगे। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' शांतनु माहेश्वरी ने जीता था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है।
विज्ञापन
5 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
- फोटो : File Photo
शो के बारे में भारती का कहना है- 'इस शो ने मुझे अपने डर पर काबू करना सिखाया है क्योंकि जिंदगी में हमे कभी भी ऐसे मौके दोबारा नहीं मिलते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी इसे देखकर हंसने के साथ-साथ हमारी तारीफ भी जरूर करेगी।' इस बार भी इस शो को फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।