फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सलमान के 'बिग बॉस' में खूब उड़ा करण जौहर का मजाक, यकीन ना हो तो खुद देख लें

Sat, 22 Dec 2018 07:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 22 Dec 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
karan johar was made of fun in salman khan show bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने आखिरी स्टेशन की ओर बढ़ रहा है। शो के फिनाले में अब बस एक ही हफ्ता बचा है। शो का आज रात 22 दिसंबर को आखिरी वीकेंड का वार माना जा रहा है। जिसमें अपकमिंग फिल्म सिम्बा की स्टारकास्ट शामिल हुईं। इसमें फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी से लेकर लीड स्टार्स सारा अली खान और रणवीर सिंह ने शो में महफिल लूट ली। इस दौरान उन्होंने करण जौहर का जमकर मजाक बनाया..आइए देखते हैं ये जबरदस्त वीडियो...

karan johar was made of fun in salman khan show bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि वीडियो के मुताबिक, बॉलीवुड के मस्तमौला एक्टर रणवीर सिंह ने शो के सेट पर जी भरकर मस्ती की। दरअसल, इसमें तड़का लगाने वाले थे शो के होस्ट सलमान खान। सलमान ने रणवीर को करण जौहर की एक्टिंग और डांस करने को कहा। पहले तो रणवीर थोड़ा हिचकिचाए फिर उन्होंने अपने फनी अंदाज में करण जौहर का डांस कर समा बांध दिया।

 

karan johar was made of fun in salman khan show bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

वीडियो में आप देखेंगे कि रणवीर सिंह गाने राधा तेरी चुनरी पर करण जौहर का डांस कर रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह पूरे मूड में थे। वहीं, स्टेज पर खड़े रोहित और सारा भी इस नजारे का पूरा मजा ले रहे थे। बता दें कि करण जौहर फिल्म सिम्बा के निर्माता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar was made of fun in salman khan show bigg boss 12
bigg boss

द खबरी के मुताबिक इस बात की पुष्टि हो गई है कि सोमी खान इस वीकेंड का वार घर छोड़कर चली जाएंगी। लेकिन आपको बता दें कि शो में आए भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर का दिल सोमी खान पर आ अटका था तो ऐसे में सोमी के जाने पर उन्हें सबसे ज्यादा चोट पहुंचेगी। यहां तक कि दीपक ने शो में कई बार ये जताया कि वह सोमी खान को बहुत पसंद करते हैं और शादी के लिए उन्हें ऐसी ही लड़की चाहिए। 


विज्ञापन
karan johar was made of fun in salman khan show bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि सोमी खान के शो से बाहर होने के बाद करणवीर, दीपिका, श्रीसंथ, रोमिल, सुरभि, और दीपक ही बचे हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि इन छह के बीच पहले तो टॉप फाइव की जंग होनी है। लेकिन आपको बता दें कि सुरभि राणा पहले ही फाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed