फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: देवोलीना के बाद अब इस कंटेस्टेंट को हुआ सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार, खुलेआम किया इजहार

Sat, 16 Nov 2019 04:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 16 Nov 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 after Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma start liking  Siddharth Shukla
Siddharth, Devoleena and Mahira - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला अकेले ऐसे शख्स हैं जिनकी ज्यादातर घरवालों से बिल्कुल भी बनती नहीं है। सबसे ज्यादा झगड़ा माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और पारस छाबड़ा के साथ होता है। जहां एक ओर रश्मि देसाई कुछ दिनों से शांत हैं तो वहीं देवोलीना सिद्धार्थ शुक्ला से दुश्मनी छोड़ उनसे फ्लर्ट करने लगी हैं। अब इन दोनों के बीच एक और शख्स आ गई हैं जिन्हें सिद्धार्थ शुक्ला पसंद आने लगे हैं। 

Bigg Boss 13 after Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma start liking  Siddharth Shukla
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

इस शख्स का नाम माहिरा शर्मा है। 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि सभी घरवाले एक दूसरे को टैग दे रहे हैं। इस दौरान विशाल आदित्य सिंह कह रहे हैं 'जिस तरह से यह लहरा कर गाना गा रही थीं तो यह इस घर की एंटरटेनर हैं।' 

Bigg Boss 13 after Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma start liking  Siddharth Shukla
Mahira Sharma - फोटो : social media

इस पर माहिरा कहती हैं- 'बड़ी बात है कि अब सिद्धार्थ शुक्ला जी के साथ देवो जो कर रही हैं वो सबका मनोरंजन कर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला जी को बुरा समझती थी अब मुझे वो अच्छे लगने लगे हैं।' माहिरा की बात सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ अपनी जगह से उठते हैं और माहिरा के बगल में आकर बैठ जाते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 after Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma start liking  Siddharth Shukla
Siddharth and Devoleena - फोटो : twitter

इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला देवोलीना को घर की एंटरटेनर कहते हैं और जिस पर यह टैग लिखा है वह उन्हें पहना देते हैं। इसके बाद जो वीडियो में दिखाया गया है वह घर का माहौल बदलने वाला है। वीडियो में दिखाया गया है कि 'दिशाहीन' टैग को लेकर घरवालों का झगड़ा हो रहा है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 after Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma start liking  Siddharth Shukla
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
माहिरा शर्मा और देवोलीना शेफाली को 'दिशाहीन' का टैग देना चाहती हैं। हालांकि शेफाली इसे लेने से मना कर देती हैं। इससे बाद विशाल और भाऊ का झगड़ा शुरू हो जाता है। विशाल 'बोल बच्चन' का टैग भाऊ को देना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगती है। इस वीडियो से इतना तो तय है कि घर में बवाल मचना तय है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हो गया खुलासा, रश्मि देसाई का ये बेहद करीबी सदस्य हुआ घर से बाहर!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed