फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से सलमान का शो नहीं देखतीं ये अभिनेत्री, 9 साल पहले जीता था 'बिग बॉस' का खिताब

Sat, 16 Nov 2019 12:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Nov 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shweta tiwari not watching current season
shweta tiwari

टीवी की दुनिया में इन दिनों 'बिग बॉस 13' छाया हुआ है। इस सीजन के बारे में 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट से लेकर पिछले कई विजेताओं की राय अभी तक आ चुकी है। एक कार्यक्रम में पहुंचीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी से जब सीजन 13 से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि उनके फैंस को भी यकीन नहीं होगा। ऐसा इस वजह से भी है कि श्वेता खुद 'बिग बॉस 4' (2011) की विजेता रह चुकी हैं।

bigg boss 13 shweta tiwari not watching current season
shweta tiwari - फोटो : social media

श्वेता तिवारी ने कहा कि 'मेरे पास बिग बॉस देखने का समय नहीं है। दूसरी बात ये है कि इसे मैं कब देखूं। मेरे बच्चे हैं और मैं उनके सामने तो इसे नहीं देख सकती हूं। बच्चों के सामने अगर कोई ऊंची आवाज में बात करेगा तो वो मुझसे कहते है कि आपको डांटा?' 

bigg boss 13 shweta tiwari not watching current season
shweta tiwari - फोटो : social media

श्वेता कहती हैं कि 'वो (रेयांश) डर जाता है। मैं नहीं चाहती हूं कि वो ये सब कुछ देखे। वैसे भी वो अपना कार्टून देखता है जिसकी वजह से किसी को भी टीवी नहीं देखने को मिलता। ऐसे में बिग बॉस देखने का सवाल ही नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shweta tiwari not watching current season
Shweta Tiwari - फोटो : Social Media

कुछ समय पहले श्वेता ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपनी शादी की तुलना एक जहरीले घाव से की। श्वेता ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि दूसरी शादी भी कैसे गलत हो सकती है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि चीजें गलत क्यों नहीं हो सकती हैं? कम से कम, मुझे इसका सामना करने और और समस्या के बारे में बात करने की हिम्मत तो है। आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, अपने परिवार और अपने बच्चों की बेहतरी के लिए कर रही हूं।'

विज्ञापन
bigg boss 13 shweta tiwari not watching current season
श्वेता तिवारी और रेयांश - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। वो सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ वरुण बडोला मुख्य किरदार में हैं। दिल्ली की शहरी जीवनशैली पर आधारित इस शो में एक बाप-बेटी (वरुण बडोला-अंजली) की अनूठी कहानी है जिनकी जिंदगी में एक आत्मनिर्भर और कामकाजी औरत (श्वेता तिवारी) की एंट्री होती है। 

पति के बाद अब सुर्खियों में राखी सावंत की बेटी, जानें वायरल वीडियो का सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed