फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के जीतने की खुल गई पोल, नौकरी छोड़ते ही कर्मचारी ने बताई पीछे की असलियत

Sun, 16 Feb 2020 03:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 16 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 channel employee left job after Sidharth Shukla become winner revealed shocking things
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के विजेता बनने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार शो के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लग रहा है। लोगों का कहना है कि ये शो पहले से ही फिक्स्ड था। यहां तक ये भी कहा गया कि चैनल की क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड थी। इस बीच शो से जुड़ी बड़ी खबर आई है। 'बिग बॉस' के विजेता का एलान होने से पहले कलर्स चैनल की एक कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने का एलान कर दिया। ये एलान उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में किया। इसके साथ ही कई खुलासे किए। 

Bigg Boss 13 channel employee left job after Sidharth Shukla become winner revealed shocking things
Feria - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' के विजेता की घोषणा करने से पहले कलर्स चैनल की कर्मचारी फेरिया ने ट्वीट करके इस बात का एलान किया। फेरिया ने लिखा- 'चैनल के क्रिएटिव विभाग में काम कर अच्छा समय बीता, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं गिर नहीं सकती।  कम वोट्स के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहता है। माफ कीजिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी।'
 

Bigg Boss 13 channel employee left job after Sidharth Shukla become winner revealed shocking things
Sidharth Shukla and Manisha Sharma - फोटो : twitter

इस कर्मचारी ने एक ट्वीट ये भी किया था कि 'बिग बॉस 13' एक स्क्रिप्टेड शो है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला पहले से फिक्स्ड विनर हैं। 'बिग बॉस 13' की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। क्या मैं कुछ और भी बताऊं। इस ट्वीट के बाद कई लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 channel employee left job after Sidharth Shukla become winner revealed shocking things
meera chopra - फोटो : social media

अब इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने ट्वीट कर इस कर्मचारी का समर्थन किया है। मीरा चोपड़ा ने लिखा- 'अंदरूनी सूत्रों के जरिए ये बात हम लोग लंबे वक्त से जानते थे। जो लोग इतने समय से अंदर है उनके साथ अन्याय हुआ है। इसके अलावा टीवी के कई सितारों ने भी सिद्धार्थ के शो जीतने पर नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 channel employee left job after Sidharth Shukla become winner revealed shocking things
Kishwer and Gauhar - फोटो : twitter

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ट्वीट किया- 'ये कितना ज्यादा उम्मीद के मुताबिक रहा है। पारस ने पैसा लेकर शो छोड़ दिया, आसिम और सिद्धार्थ टॉप दो में गए...और उस कंटेस्टेंट ने शो जीता जो जीतना डिजर्व नहीं करता था।' गौहर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। गौहर खान ने ट्वीट किया- 'वास्तव में वो सभी गुण जो एक विजेता के पास होने चाहिए आसिम में थे। बिग बॉस में उनके सफर का वीडियो इस बात का सबूत है।' 

सिद्धार्थ के विनर बनते ही भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- 'सलमान को छोड़ देना चाहिए घटिया शो'
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed