फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के बाद भी नहीं बदले पारस छाबड़ा के तेवर, बोले- 'टॉप 2 में आकर आसिम ने क्या उखाड़ लिया'

Sun, 16 Feb 2020 03:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 paras chhabra says Sidharth Aur Mujhe Hi Kuch Mila Baki Sab Than Than Gopal
paras chhabra - फोटो : social media
बिग बॉस 13 से पारस छाबड़ा काफी मशहूर हो गए हैं । पारस को एक शो भी मिल गया है, जिसका नाम 'मुझे शादी करोगे' है । इसमें पारस अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढते नजर आएंगे । पारस बिग बॉस से 10 लाख रुपये की राशि लेकर निकले थे । घर से बाहर आने के बाद पारस का एक इंटरव्यू सामने आया है । इसमें वो शो में अपने सफर को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं । 

 

bigg boss 13 paras chhabra says Sidharth Aur Mujhe Hi Kuch Mila Baki Sab Than Than Gopal
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले लाइव: पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media

पारस ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'एक मुझे और सिद्धार्थ शुक्ला को ही कुछ मिला है । बाकी सब तो ठन-ठन गोपाल हैं । उनको कुछ नहीं मिला । टॉप 2 में आकर आसिम ने क्या उखाड़ लिया । उसे तो एक फोन तक नहीं मिला । मैं मजाक कर रहा हूं। जो भी था घर के अंदर था । बाहर तो प्यार है ।' पारस ने सिद्धार्थ के विनर बनने को लेकर बड़ा बयान दे दिया । 

bigg boss 13 paras chhabra says Sidharth Aur Mujhe Hi Kuch Mila Baki Sab Than Than Gopal
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

पारस ने कहा, 'मैं जीतता तो ट्रॉफी मिलती और पैसे मिलते । सिद्धार्थ को मिला है लेकिन उसे ये नहीं पता कि उसका अगला शो कौन सा है । मुझे पता है कि मैं आगे क्या करने जा रहा हूं । मेरा शो आ रहा है । लाइफ में सब पॉजिटिव हो रहा है । मुझे बहुत खुशी हो रही है ।' पारस ने अपने रिश्ते के बारे में भी बात की । 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 paras chhabra says Sidharth Aur Mujhe Hi Kuch Mila Baki Sab Than Than Gopal
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

पारस ने कहा, 'मुझे काफी कुछ सुनने को मिला है । मैं बस यही चाहता हूं कि वो अपने रास्ते जाए और मैं अपने । सकारात्मक तरीके से अलग होना ही बेहतर है । मुझे बिग बॉस ने बहुत कुछ दिया है । बिग बॉस मेरा सपना था । बिग बॉस में मुझे कई दोस्त मिले और माहिरा मिली । मैं चाहता हूं कि मेरे अगले शो को भी लोग इसी तरह प्यार दें ।'

विज्ञापन
bigg boss 13 paras chhabra says Sidharth Aur Mujhe Hi Kuch Mila Baki Sab Than Than Gopal
paras chhabra - फोटो : social media

बता दें कि सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। यहां तक कि लोगों ने कलर्स टीवी और बिग बॉस के आने वाले सीजन को बायकॉट करने की भी बात कही। विनर के एलान से पहले कलर्स चैनल की एक एंप्लॉई ने चैनल पर फिक्स्ड होने का आरोप लगाया था। वहीं टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने भी सिद्धार्थ के बिग बॉस ट्रॉफी जीतने पर नाराजगी जाहिर की।

'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर सिद्धार्थ ने दिया बयान, बोले- 'ऐसे लोगों की सोच पर दुख होता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed