फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे शुरू हुआ था सिद्धार्थ शुक्ला का सफर, जानें मॉडलिंग से कैसे बने 'बिग बॉस 13' के विजेता

Sun, 16 Feb 2020 02:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 16 Feb 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla know all about his life and affairs
Sidharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) जीत चुके हैं। खास बात है कि शो में सिद्धार्थ की ज्यादातर लोगों से नहीं बनी लेकिन जिनसे दोस्ती की उनके लिए वह किसी भी हद तक गुजरे भी। इसी खासियत की वजह से वह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए। बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की तरह सिद्धार्थ के 'बिग बॉस' के सफर में भी कई उतार चढ़ाव आए। जानिए सिद्धार्थ शुक्ला की निजी जिंदगी से संबंधित कुछ ऐसी बातें जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे।

Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla know all about his life and affairs
Sidharth Shukla - फोटो : file photo

39 साल के सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। सिद्धार्थ से बड़ी दो बहने हैं। सिद्धार्थ को टेनिस और फुटबॉल में रुचि है। स्कूल का कई बार उन्होंने टेनिस और फुटबॉल मैच में प्रतिनिधित्व भी किया। टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सिद्धार्थ मॉडलिंग किया करते थे। 

Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla know all about his life and affairs
Balika Vadhu - फोटो : file photo

सिद्धार्थ को टीवी इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं। सिद्घार्थ ने 'बाबुल का आंगन छोटे ना' से डेब्यू किया था। यह सीरियल साल 2008 में आया था। इसके बाद 'जाने पहचाने से..ये अजनबी' में नजर आए। हालांकि पहचान 'बालिका वधू' सीरियल से मिली।  इस सीरियल में सिद्धार्थ ने मुख्य किरदार निभाने वाली आनंदी के पति का किरदार निभाया था। शो में बतौर शिव, सिद्धार्थ ने पति और बेटे की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इस शो के बाद से ही सिद्धार्थ की टीवी की दुनिया में संस्कारी छवि बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla know all about his life and affairs
Sidharth Shukla at khatron ke khiladi - फोटो : twitter

इस सीरियल के बाद सिद्धार्थ कई सारे रियलिटी शोज में नजर आए। इसमें 'झलक दिखला जा सीजन 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' शामिल हैं। सिद्धार्थ आखिरी बार सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आए थे। जिसके ऑफएयर होने के बाद उन्होंन 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla know all about his life and affairs
Siddharth Shukla Jhalak Dikhlaja - फोटो : twitter

टीवी के अलावा सिद्घार्थ ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इस फिल्म का नाम 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' है। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट थे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। सिद्धार्थ का नाम टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। इन अभिनेत्रियों में आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, शिल्पा शिंदे और स्मिता बंसल का नाम शामिल है। 

'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर सिद्धार्थ ने दिया बयान, बोले- 'ऐसे लोगों की सोच पर दुख होता है'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed