'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान बिग बॉस सीजन 13 भी फॉलो कर रही हैं। वो ट्विटर पर अक्सर बिग बॉस का एपिसोड प्रसारित होने के बाद अपनी राय रखती नजर आती हैं। इस बार गौहर ने घर के कई कंटेस्टेंट को अपने निशाने पर लिया।
बिग बॉस 13: सलमान के बाद कंटेस्टेंट पर भड़कीं सीजन सात की विनर, बोलीं- 'कोई भैंस तो कोई छिपकली..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बिग बॉस ने विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ को तीन वीडियो अपने स्टाइल में बनाने के लिए कहा। जिसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा पर एक वीडियो बनाया और उन्हें बड़े 'होंठ वाली छिपकली' के नाम से संबोधित किया। उनकी ये बात सुनकर माहिरा गुस्सा हो जाती हैं। वहीं घर में देवोलीना बॉडी शेमिंग कमेंट करने के लिए हिंदुस्तानी भाऊ को मना करती हैं।
इसी मुद्दे पर गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा- 'क्या यार, कोई आदमी भैंस बुला रहा है, कोई बड़े होंठ वाली छिपकली, और दूसरी लड़की जो हर मुद्दे में जरूर घुसती है, बोलती है, एक नंबर! केवल एक ही थीं जो बॉडी शेमिंग पर लगातार बोल रही थीं वो देवोलीना थीं।' यहां गौहर का इशारा आरती की ओर था हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया। बाद में गौहर ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।
इससे पहले एक टास्क के दौरान माहिरा और सिद्धार्थ के बीच काफी बहस हुई। शो में सिद्धार्थ अभी तक बेहद आक्रमक देखे गए हैं। वीकेंड का वॉर में जब माहिरा अपनी बात रखते हुए रोने लगती हैं तो सलमान उनसे कहते हैं कि ये नौटंकी बंद करें। सलमान यहीं नहीं रुके उन्होंने सिद्धार्थ के लिए कहा कि खेल के दौरान आक्रमक होना जायज है ऐसे में माहिरा को ध्यान रखना चाहिए था।
एपिसोड के बाद 'बिग बॉस' सीजन 7 की विनर गौहर खान ट्वीट कर नाराजगी जताई। गौहर ने लिखा कि 'मैं हैरान रह गई। मैं एक अलग तरह का बिग बॉस देख रही हूं। आक्रमकता को जायज ठहराया जा रहा है।'
I’m shocked ! Im probably watching a different #biggboss ! aggression is justified by all means !!