फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहनाज के पिता ने हिमांशी को दी ये हिदायत, बेटी के साथ हुए विवाद की सच्चाई भी बताई

Sun, 17 Nov 2019 02:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 17 Nov 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Father Reacts on Controversy With Himanshi Khurana
Himanshi Khurana and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo

बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना की एंट्री के बाद से पंजाब की कटरीना शहनाज गिल के तेवर कुछ बदल गए थे। दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में तो सभी जानते हैं। माना जा रहा था कि हिमांशी की एंट्री के बाद शहनाज और हिमांशी के बीच काफी कुछ देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शहनाज के पिता ने हिमांशी के बारे में बात जरूर की है। उन्होंने हिमांशी को ऐसी हिदायत दी है, जिससे वो शो से बाहर होने से बच सकती हैं।

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Father Reacts on Controversy With Himanshi Khurana
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

स्पॉट बॉय को दिए इंटरव्यू में शहनाज के पिता ने हिमांशी को हिदायत दी कि, 'अगर हिमांशी ने शो में शहनाज से सुलह नहीं की तो वो जल्द ही घर से बाहर हो जाएंगी, क्योंकि मेकर्स को लगेगा कि वो कुछ कर ही नहीं रही हैं। और जब वो कुछ कर ही नहीं रही हैं तो उनका शो में होने से क्या मतलब।' शहनाज के पिता ने कहा, 'हिमांशी जब शो में आई थी तो शहनाज ने उसे वेलकम करने की कोशिश की, लेकिन हिमांशी ने उन्हें इग्नोर कर दिया था।

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Father Reacts on Controversy With Himanshi Khurana
Himanshi Khurana - फोटो : voot

शहनाज के पिता आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि इस बात ने शहनाज को काफी परेशान किया, क्योंकि उसने हिमांशी की इस चीज को दिल से लगा लिया।' उन्होंने इस दौरान दोनों के बीच हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में भी बताया। शहनाज के पिता ने कहा, 'दोनों के बीच हुई कॉन्ट्रोवर्सी में गलती हिमांशी की भी थी। ये सब हिमांशी के एक गाने I Like It से शुरू हुआ था। इस गाने को लेकर शहनाज ने सोशल मीडिया पर लिख दिया था कि ये गाना उन्हें पसंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Father Reacts on Controversy With Himanshi Khurana
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

जिसके बाद हिमांशी ने शहनाज के माता पिता को लेकर भद्दा कमेंट किया था। हिमांशी के कमेंट के बाद शहनाज खुद को रोक नहीं पाई और हिमांशी की मां के बारे में बहुत कुछ बोल दिया। यहीं से ये सारा मामला शुरू हुआ है।' शहनाज के पिता ने ये भी कहा कि दोनों के बीच झगड़ा इनके मेकअप आर्टिस्ट ने करवाया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Father Reacts on Controversy With Himanshi Khurana
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही शहनाज के पिता कहते हैं कि, 'मुझे खुशी है कि मेरी बेटी ने दोनों के बीच हुई गलत फहमी को दूर करने की कोशिश की और नेशनल टेलीविजन पर माफी भी मांगी। लेकिन हिमांशी सुलह करना नहीं चाहती हैं।' हिमांशी के पिता ने बताया कि वो खुश हैं कि सिद्धार्थ और शहनाज दोबारा दोस्त बन गए है। उनका कहना है कि हिमांशी की एंट्री से शहनाज थोड़ी इंसिक्योर हो गई थीं। लेकिन अब सब ठीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed