बिग बॉस के सीजन 13 के पांचवें दिन ही घर के अंदर गए सितारों के अंदरुनी राज बाहर आने लगे हैं। पहले से ही कहा जा रहा था कि बिग बॉस के घर में निजी जिंदगी पर बात करना मना है, लेकिन पहले ही टास्क में शेफाली ने आरती और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर बात की थी। शेफाली ने यहां तक कह दिया कि आरती आपने तलाक क्यों लिया? आरती की भाभी ने शेफाली को करारा जवाब दिया था। अब माहिरा शर्मा पर भी बड़ा खुलासा हुआ है।
Bigg Boss 13: माहिरा पर बड़ा खुलासा, इस अभिनेता के साथ रहा है उनका अफेयर लेकिन वो..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागिन-3 की अभिनेत्री माहिरा शर्मा अभी बिग बॉस 13 के घर के अंदर हैं। सूत्र बताते हैं कि अभिनेत्री माहिरा पहले अभिनेता अभिषेक शर्मा को डेट कर चुकी हैं। अभिषेक शर्मा ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो न प्यार है’ में उनकछोटे भाई की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे वेब सीरीज फेसलेस और माई नेम इज शीला में भी काम कर चुके हैं। अब ये कहा जा रहा है कि बिग बॉस में एंट्री से पहले माहिरा ने अभिषेक के साथ ब्रेकअप कर लिया था।
हालांकि अभिषेक शर्मा के मुताबिक वो और माहिरा एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के टच में हैं। उन्होंने माहिरा के साथ यारों का टशन नाम के टीवी शो में काम किया है। शो के वक्त दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। सिर्फ माहिरा ही नहीं बल्कि वे शो के सभी कलाकारों के करीब थे। बात करें बिग बॉस के घर की तो इन दिनों माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के बीच एक लव ट्राइएंगल दिखाया जा रहा है।
पारस की रियल गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने कहा- 'मैंने बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में शहनाज और माहिरा को पारस के लिए लड़ते हुए देखा। इसे देखकर तो मेरी हंसी नहीं रुक रही है। पारस शो में बहुत अच्छा कर रहा है। अगर वह दो लोगों का शो से ध्यान हटवाकर उनमें लड़ाई करवा सकता है, तो मैं यह कह सकती हूं वह इस शो का असली विजेता है।'
क्या पारस को दूसरी महिलाओं के साथ देखकर ईर्ष्या होती है?, इस सवाल के जवाब में आकांक्षा ने कहा- 'मैं पारस के साथ पिछले ढाई साल से रिलेशनशिप में हूं। हम मैच्योर हैं न कि कोई टीनेजर जो ये सब देखकर परेशान हों। पारस मेरा है और मुझे कुछ भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मैं उसे शो में देखकर बहुत खुश हूं।' बता दें कि 6वें दिन पारस को लेकर माहिरा और शहनाज में खूब बहस हुई थी। पारस इस समय घर में सबसे चर्चित सदस्य हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: घरवालों पर भड़के सलमान, बोले- 'निकलो बाहर', वीकेंड का वार की पांच बातें