बिग बॉस का 13वां सीजन अपने ग्रैंड प्रीमियर से ही विवादों में बना हुआ है। इस नए सीजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जिसके चलते ये शो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गया है। इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट के घर में एंट्री करने से पहले ही ये तय कर दिया था कि उनका BFF(बैड फ्रेंड फॉरएवर) कौन होगा। इसके तहत इस बार एक बेड पर दो लोग साथ में सोएंगे। इनमें लड़का और लड़की एक ही बेड साथ में शेयर कर रहे हैं। शनिवार को बिग बॉस के खिलाफ लोगों को गुस्सा का फूटा और इसके बाद ट्विटर पर इसे लेकर कई हैशटैग ट्रेंड करने लगे।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, यूजर बोले- इस रियालिटी शो को बैन करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कई लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस के जरिए लव जेहाद को बढ़वा देने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी नेता सत्यदेव पचौरी ने लिखा- एक समय था जब रामायण,महाभारत चाणक्य,महाराणा प्रताप जैसे सीरियल दिखाए जाते थे,और आज बिग बॉस, रोडीज या सास बहू के झगड़े दिखाकर देश की युवा जनरेशन की मानसिकता को सड़ाया जा रहा है! हमारे देश के कुछ मीडिया वाले घटिया प्रोग्रामों को TRP देने का काम करते हैं!
बिग बॉस नहीं है ये, अय्याशी का अड्डा बना रहे हैं, ऐसे शो का पूर्ण रूप से विरोध और इसे बंद करना चाहिए।
खैर मैंने आज तक इसका एक भी एपिसोड नहीं देखा है बस ऐसे ही जानकारी मिलती है
ऐसे प्रोगामों को देख कर समाज में गंदगी फैल रही है इस पर तुरंत बैन लगना चाहिए✍🏻#UnsubscribeColoursTV
एक यूजर ने लिखा- 'सलमान जी फिल्मी पर्दे पर देशभक्त का रोल करने वाला, bigg boss में इतना गिर गया। पैसे के लिए ये गलत देख कर आंखें बंद कर ली हैं या आप परोक्ष रूप से पैसों के लालच में लड़कियों से ये सब कराते हुए लवजेहाद को बढ़ा रहे हो? आप भी किसी को बहन मानते हो ना?'
सलमानजी फ़िल्मी पर्दे पर देशभक्त का रोल करने वाला,bigboss में इतना गिर गया की “पैसे” के लिए ये ग़लत देख कर आँखें बंद किए हो या आप परोक्ष रूप से “पैसों” की लालच में लड़कियों से ये सब करते,लवजेहाद को बढ़ा रहे हो?आप भी किसी को बहन मानते हो ना?#जेहादी_बिगबॉस #UnsubscribeColoursTV
वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'ये कलर्स चैनल पर आने वाला बिग बॉस रियलिटी शो है या भारतीय हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का अड्डा।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'बिग बॉस के खिलाफ कैंपेन चलाओ मित्रों। यह शो हमारी भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ा रहा है। यह बैन होना चाहिए।'
बिग बॉस के खिलाफ कैंपेन चलाओ मित्रों।
ये कलर्स चेनल पर आने वाला #बिगबॉस रियलिटी शो है या भारतीय हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का अड्डा !
यह शो हमारी भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ा रहा है। यह बैन होना चाहिए#जेहाद_फैलाता_bigboss #UnsubscribeColoursTV #जेहादी_बिगबॉस #जिहाद_फैलाता_bigboss pls ban this channel
हिम्मत हो तो मुस्लिम लड़की के साथ हिंदू लड़का बेड पार्टनर बनाकर दिखाओ ?#जेहादी_बिगबॉस#UnsubscribeColoursTV
इसके कॉपी कर के कमेंट में डालें।
लाइक की जरूरत नहीं है।