शनिवार को बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 का खिताब जीत लिया। सिद्धार्थ शुक्ला को 40 लाख रुपये का इनाम और एक स्वैंकी कार मिली। करीब साढ़े चार महीने तक चले इस चर्चित और विवादित रियलिटी शो के फाइनल में छह कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। ग्रैंड फिनाले में वैसे तो शो के कई कंटेस्टेंट आए लेकिन कुछ ऐसे थे जो इस इंवेट से नदारद दिखे। इस फिनाले एपिसोड को खास बनाने के लिए मेकर्स ने खूब मेहनत की लेकिन फैंस का ध्यान उन कंटेस्टेंट्स पर गया जो किसी न किसी वजह से शो में नहीं आए।
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखे ये चार कंटेस्टेंट्स, घर की मालकिन का तो अता पता नहीं था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोएना मित्रा
करीब तीसरे हफ्ते में बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं कोएना मित्रा ने इस शो बाएस्ड बताया था। वह सलमान खान से काफी नाराज दिखी थी। कोएना ने सलमान खान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो हमेशा गलत लोगों की ही तरफदारी करते हैं। हो सकता है कि इस वजह के चलते वह इस शो का हिस्सा नहीं बनी हो।
अरहान खान
शो के दौरान रश्मि और अरहान के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा गया। घर के अंदर उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे हुए। शो के दौरान ही दर्शकों को पता चला कि अरहान खान की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है। इसके बाद रश्मि ने फैसला किया कि वो अरहान खान से ब्रेकअप कर लेंगी। हो सकता है इस वजह से अरहान इस इवेंट का हिस्सा न बने हों।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी लेकिन खेसारी की शो में खासी भागेदारी देखने को नहीं मिली थी। जिसके बाद खेसारी को अचानक ही शो से बाहर कर दिया गया था। खेसारी भी फिनाले में नहीं आए। ऐसा लग रहा है कि वह भी मेकर्स से थोड़ा निराश है।
सिद्धार्थ डे
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बिजी होने की वजह से सिद्धार्थ बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा नहीं बन पाए। वैसे सिद्धार्थ ने वीडियो मैसेज के जरिए सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं दी थी। सिद्धार्थ डे भी शुरुआती हफ्ते में शो से बाहर हो गए थे।