छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का आगाज हो चुका है। 29 सितंबर को शुरू हुए इस शो में अभी तक टीवी की दुनिया के ज्यादातर कलाकार नजर आ रहे हैं। शो का पहला एपिसोड प्रसारित होते ही बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स चर्चा में छाए हुए हैं। शो में मौजूद चार महिला कंटेस्टेंट्स जीत के खिताब के अलावा जीवन साथी की तलाश में भी आई हैं। इस बात को इन महिला कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के प्रीमियर में सलमान खान के सामने स्वीकारा है। दूसरे दिन ही इन्हें एक टास्क में लड़कों को दिल देना पड़ा, हालांकि बाद में पछताना भी पड़ा। एक नजर उन्हीं महिला कंटेस्टेंट्स पर।
BIGG BOSS 13: प्यार की तलाश में शो में पहुंचीं ये चार अभिनेत्रियां, दूसरे दिन ही देना पड़ा दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोएना मित्रा
बिग बॉस के 13वें सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने एंट्री की। कोएना लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर जाने से पहले सलमान खान से कहा था कि वह उम्मीद करती हैं कि शो में उन्हें पार्टनर मिल जाए। गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में कोएना को लिविंग रूम के साफ सफाई का काम मिला है।
दलजीत कौर
दलजीत कौर छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह भी बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा हैं। दलजीत कौर बिग बॉस के प्रीमियर में अपने बेटे के साथ दिखाई दी थीं। वह टीवी अभिनेता शालीन भनोट की पूर्व पत्नी हैं। बिग बॉस के घर में जाने से पहले दलजीत कौर ने भी सलमान खान से कहा था कि वह लंबे समय से सिंगल हैं, इसलिए वह चाहती हैं उन्हें बिग बॉस में ऐसा इंसान मिले जिसे वह अपना पार्टनर बना सके।
देवोलीना भट्टाचार्य
देवोलीना भट्टाचार्य छोटे पर्दे पर 'गोपी बहू' के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने भी बिग बॉस के घर में धमकेदार एंट्री की। पार्टनर बनाने की बात पर सलमान खान ने देवोलीना भट्टाचार्य से पूछा तो उन्होंने कहा है वह सिंगल ही ठीक हैं, लेकिन प्रीमियर पर आईं देवोलीना भट्टाचार्य की मां ने तुरंत बोला कि मैं चाहती हूं आप सिंगल जाएं पर शो से किसी के साथ कमेटिड होकर निकले। हालांकि मां की इस बात को देवोलीना भट्टाचार्य ने हंसी में उड़ा दिया।
शहनाज गिल
बिग बॉस 13 के घर के लिए सिर्फ टीवी और बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल भी हैं। बिग बॉस के प्रीमियर पर शहनाज ने खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बता कर खूब चर्चा बटोरी है। उन्होंने सलमान खान के साथ भी काफी मस्ती की। बिग बॉस के प्रीमियर के दौरान शहनाज गिल ने भी कहा है कि वह भी बिग बॉस में पार्टनर ढूंढने के लिए आई हैं।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: छोटे पर्दे पर सलमान की धमाकेदार एंट्री, जानें कंटेस्टेंट्स की पूरी जानकारी