फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13 को सुपरहिट बनाने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाई गईं ऐसी-ऐसी खबरें, जो झूठ निकलीं

Wed, 02 Oct 2019 11:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 these five rumors spread for salman khan show hit
Salman Khan, chunky pandey,neha kakkar - फोटो : amar ujala

अभिनेता सलमान खान के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का धमाकेदार ढंग से आगाज हो चुका है। बिग बॉस 13 के प्रीमियर को सुपरहिट बनाने के मकसद से पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर काफी तरह की अफवाहें चल रही थीं। कई नाम चर्चा में थे, जिनकी एंट्री को कन्फर्म माना जा रहा था। राखी सावंत ने तो पति समेत प्रीमियर में आने की बात कह दी थी, लेकिन प्रीमियर होते ही राखी समेत कई चर्चाएं झूठ साबित हुई। उनपर एक नजर...

Bigg Boss 13 these five rumors spread for salman khan show hit
Chunky Pandey - फोटो : social media

1- मशहूर अभिनेता चंकी पांडे (chunky pandey) का नाम शुरू में कंटेस्टेंट लिस्ट में सबसे ऊपर माना जा रहा था, लेकिन 'आखिरी पास्ता' को बिग बॉस के घर में पास्ता बनाते हुए देखने का सपना, सपना ही रह गया। चंकी पांडे अभी हाल ही में संजय दत्त के साथ प्रस्थानम के लाचिंग इवेंट में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। साहो में उनके विलेन के किरदार को काफी प्रशंसा मिली है।

Bigg Boss 13 these five rumors spread for salman khan show hit
rakhi sawant - फोटो : instagram

2- विवादों की रानी कही जाने वाली राखी सावंत(rakhi sawant) ने दावा किया था कि वो बिग बॉस के शो के प्रीमियर पर सभी का मनोरंजन करने के लिए आने वाली हैं। राखी ने तो यहां तक कहा था कि वे अपने पति के साथ शो में आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रीमियर धीरे-धीरे खत्म हो गया लेकिन राखी कहीं नजर नहीं आईं। राखी के इस झूठ पर सोशल मीडिया के यूजर्स भड़क गए और उन्होंने राखी सावंत को काफी खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 these five rumors spread for salman khan show hit
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

3- कपिल शर्मा ( kapil sharma) से झगड़ने के बाद सुनील ग्रोवर (sunil grover) के भी बिग बॉस शो से जुड़ने की खबरें तेज हो गई थीं। जब से इन दोनो का झगड़ा हुआ था तब से ही सुनील के शो का हिस्सा बनने की बात कही जा रही थी। इस साल भारत में सलमान के साथ नजर आने के बाद तो यह खबर पूरी तरह से सही मानी जाने लगी थी लेकिन यह खबर भी झूठ निकली।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 these five rumors spread for salman khan show hit
Neha Kakkar - फोटो : file photo

4- नेहा कक्कड़ (neha kakkar) ने अपने बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (himansh kohli) से ब्रेकअप के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं थीं लेकिन शो से जुड़ने की जब बात आई तो नेहा का नाम पीछे रह गया। नेहा की जगह उनके बॉयफ्रेंड हिमांश का शो में आना तय माना जा रहा था लेकिन जैसे ही शो का प्रीमियर हुआ वैसे ही यह खबर भी अफवाह निकली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed