फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस विनर ने आसिम रियाज को बताया मानसिक रूप से बीमार, कहा- इसको लगता है कि ये गेम को...

Sat, 08 Feb 2020 04:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 08 Feb 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 manveer gurjar angry on asim riaz and support Siddharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

बिग बॉस 13 के फिनाले में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। और, घर के अंदर कंटस्टेंट की संख्या भी अब सात ही रह गई है। अंतिम दिनों घर में बच हर सदस्य शो के जीतने के लिए हर जुगत लगा रहा है। बिग बॉस के घर के बाहर फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट के लिए जबरदस्त सपोर्ट दिखा रहे हैं। सेलेब्स भी ऐसे में पीछे नहीं हैं, वो भी अपने फेवरेट घरवाले के लिए खुलकर समर्थन कर रहे हैं। बिग बॉस सीजन 10 के विनर मनवीर गुर्जर इस सीजन को बहुत ध्यान से देख रहे हैं। वो अक्सर ट्वीट के जरिए शो पर अपनी राय रखते आए हैं। लेकिन, बीते ऐपिसोड में उन्हें आसिम रियाज का व्यवहार ठीक नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने जमकर निशाना साधा। 

bigg boss 13 manveer gurjar angry on asim riaz and support Siddharth Shukla
manveer gurjar

मनवीर गुर्जर ने आसिम रियाज पर निशाना साधते हुए उन्हें मानसिक रूप से बीमार बता दिया। मनवीर ने ट्वीटर पर लिखा, 'क्या ये शख्स मानसिक रूप से बीमार है? इसको लगता है कि ये गेम को कंट्रोल कर रहा है। लेकिन  यह गेम , खेल के जज्बे और बिग बॉस हाउस के माहौल को बिगाड़ रहा है। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा लड़का नहीं देखा।'

bigg boss 13 manveer gurjar angry on asim riaz and support Siddharth Shukla
Asim, Sidharth Shukla and Rashami - फोटो : voot

क्या हुआ था बिग बॉस के घर में
दरअसल सात फरवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में इम्यूनिटी टास्क हुआ था। इस टास्क में नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस  और माहिरा को गॉर्डन एरिया में बनी जेल में बंद किया गया। तीनों एलीट क्लब के मेंबर रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी थी। बजर बजते ही आसिम, सिद्धार्थ को पकड़ते हुए दिखे। दोनों के बीच झगड़ा हुआ लेकिन सिद्धार्थ चाबी लेने में कामयाब हो गए। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि ये टास्क फुर्ती का है। ना कि किसी को ब्लॉक करने का। इसमें कोई बल का प्रयोग नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 manveer gurjar angry on asim riaz and support Siddharth Shukla
bigg boss 13 - फोटो : social media

इसके बाद  आसिम और सिद्धार्थ दोनों की बहस शुरू हो गई। आसिम ने कहा- 'अभी धक्का तुमने मुझे मारा मैंने नहीं। ये ब्लॉक करे तो रणनीति है।' आसिम ने रश्मि से कहा- 'जब शेफाली आपके ऊपर चढ़ी थी तब तो बीच में बोलने कोई नहीं आया। तब वो रणनीति थी।' इसके बाद रश्मि कहती हैं- 'बिग बॉस ये बहुत अनफेयर है। मकड़ी वाले टास्क में शेफाली मेरे ऊपर चढ़ी हुई थीं तब सब सही था।' 

विज्ञापन
bigg boss 13 manveer gurjar angry on asim riaz and support Siddharth Shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

इसके बाद 'बिग बॉस' ने आसिम और रश्मि की क्लास लगाई। बिग बॉस ने कहा-'कुछ देर पहले जब बिग बॉस ने कहा कि ये काम रोका और कहा कि ये काम फुर्ती का है। उस पर आसिम और रश्मि ने केवल अफसोस जाहिर किया बल्कि बिग बॉस पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही कहा इसके पहले तो ये नहीं कहा गया था। हां, इसके पहले जरूर ये नहीं कहा गया था लेकिन ये जरूर कहा था कि कार्य के दौरान जोश से ज्यादा होश से काम लें। इसका नतीजा नोटों की बारिश टास्क में आप लोग देख चुके हैं। आरोप लगाने से पहले सोच लीजिए कि जो भी नियम बनाए जाते हैं वो सिर्फ आप लोगों की भलाई को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं।' 'बिग बॉस' के ये कहते ही रश्मि और आसिम ने अपनी सफाई भी दी। 

Bigg Boss 13: शिल्पा शेट्टी के सामने इमोशनल हुए आसिम-माहिरा, घरवालों को अभिनेत्री देंगी योगा क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed