फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शिल्पा शेट्टी के सामने इमोशनल हुए आसिम-माहिरा, घरवालों को अभिनेत्री देंगी योगा क्लास

Sat, 08 Feb 2020 04:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Feb 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 promo shilpa shetty reached to bb house this weekend ka vaar
shilpa shetty - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' के फिनाले में करीब एक हफ्ते का समय रह गया है। इस वीकेंड का वार शिल्पा शेट्टी घर के अंदर जाएंगी। वो घरवालों से कई मजेदार टास्क करवाती नजर आएंगी साथ ही पूछेंगी कि उनके सबसे यादगार और बुरे पल कौन से रहे।

bigg boss 13 promo shilpa shetty reached to bb house this weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

सामने आए एक प्रोमो वीडियो में शिल्पा शेट्टी पूछती हैं कि वो कौन से पल हैं जिन्हें वो याद करना चाहेंगे। इस पर आसिम बताते हैं कि 'सिद्धार्थ के साथ मेरी बहुत अच्छी यादें रही हैं। एक बार एक टास्क था जो मैं जीत गया था। मैं बाहर आया और मैंने उसे अपना मेडल दे दिया।' शहनाज अपनी यादगार पलों के बारे में कहती हैं कि 'जब मेरा भाई आया तो उसने मुझे कहा कि बिग बॉस ने तुझे ऊंचाईयों तक पहुंचाया है, हमेशा इन्हें रोज थैक्यू कहा कर।'

bigg boss 13 promo shilpa shetty reached to bb house this weekend ka vaar
mahira sharma - फोटो : voot

सबसे बुरे पल का जिक्र करने पर आरती बताती हैं कि 'मैं सोचती हूं कि काश मैं अपने पैनिक अटैक को रोक पाती।' वहीं माहिरा कहती हैं कि 'मेरे लिए सबसे बुरा ये होता है कि मैं जिन चीजों से अटैच हो जाती हूं उनसे मेरी रूह कांपती है। मैं इस घर से अटैच हो चुकी हूं और मुझे दुख है कि इसके बाद मुझे ये नहीं मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 promo shilpa shetty reached to bb house this weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

शिल्पा शेट्टी घरवालों से योगा भी करवाती हैं। शिल्पा की योगा क्लासेस में सभी घरवाले मस्ती के मूड में नजर आए। शहनाज को योगा करते हुए देखकर शिल्पा कहती हैं कि 'ब्रेक डांस नहीं करना है।' जिसके बाद शहनाज कहती हैं कि 'मुझे नहीं आता ये।' पारस को योगा करते हुए देखकर शिल्पा कहती हैं कि 'तेरे को बस बहाना चाहिए चांस मारने का।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@theshilpashetty dene aayi hai gharwalon ko yoga ke lessons par yahan bhi machaya sabne dhamaal! Dekhiye yeh fun yoga session aaj raat 9 baje on #BiggBoss. Anytime on @voot @vivo_india @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
bigg boss 13 promo shilpa shetty reached to bb house this weekend ka vaar
shilpa shetty - फोटो : social media

घरवाले जिस तरह से योगा करते हैं उन्हें देखकर शिल्पा का सिर भी चकरा जाता है। वो कहती हैं कि भिन्न-भिन्न प्रकार का योगा दिखने को मिल रहा है। घरवालों की हरकतें देखकर शिल्पा हंसते-हंसते लोट पोट हो जाती हैं।

सिद्धार्थ की इस हरकत को Bigg Boss ने किया नजरअंदाज, यूजर्स ने मेकर्स पर उठाए सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed