फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की दुनिया से दूर ऐसी जिंदगी जी रहे हैं 90 के दशक के ये पांच सितारे, ऐसी दिखने लगीं चंद्रकांता

Sat, 08 Feb 2020 04:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 08 Feb 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna Cezanne Khan Shikha Swaroop Shweta Kawatra Arun Govil Then and Now
90 के दशक के सितारे - फोटो : Social Media

बॉलीवुड हो या फिल्म इंडस्ट्री दोनों में ही 90 के दशक के कुछ अभिनेता और अभिनेत्रियों ने राज किया है। कुछ तो आज भी टेलीविजन या बॉलीवुड पर कब्जा जमाए बैठे हुए हैं। तो वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अब टीवी की दुनिया से दूर एक अलग जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन इनकी पहचान तब से लेकर अब तक वही है। इन्हें आज भी टेलीविजन के शक्तिमान, अनुराग और चंद्रकांता के नाम से ही जाना जाता है। ऐसे ही 90 के दशक के पांच सितारों के बारे में आपको बताएंगे जो आज टेलीविजन से दूर ऐसी जिंदगी जी रहे हैं।

Mukesh Khanna Cezanne Khan Shikha Swaroop Shweta Kawatra Arun Govil Then and Now
mukesh khanna - फोटो : getty images

मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना आज भी 'शक्तिमान' के नाम से जाने जाते हैं। 90 के दशक में मुकेश खन्ना का जैसा क्रेज था वो आज तक देखने को नहीं मिला। बच्चे मुकेश खन्ना के किरदार 'शक्तिमान' के लिए इस तरह से पागल थे कि कभी देखा ही नहीं गया होगा। शक्तिमान की ड्रेस उसकी स्टाइल हर किसी को दीवाना बना देती थी। मुकेश खन्ना ने लंबे समय तक टेलीविजन पर कई किरदार निभाए लेकिन उनके हर किरदार पर शक्तिमान भारी रहा। फिलहाल मुकेश खन्ना टेलीविजन की दुनिया से दूर हैं और मुंबई में अपना एक एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं।

Mukesh Khanna Cezanne Khan Shikha Swaroop Shweta Kawatra Arun Govil Then and Now
शिखा स्वरूप - फोटो : Social Media

शिखा स्वरूप
वैसे तो चंद्रकांता का किरदार अब तक कई अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं। लेकिन इस किरदार में अभिनेत्री शिखा स्वरूप को अब तक कोई नहीं भूल पाया है। 90 के दशक में शिखा ने टीवी सीरियल चंद्रकांता से पहचान बनाई थी। लोग उन्हें चंद्रकांता के नाम से ही जानने लगे थे। शिखा 1988 में मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। चंद्रकांता के बाद शिखा 'रामायण' में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन आज भी उनके चंद्रकांता के किरदार को कोई भूल नहीं पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Cezanne Khan Shikha Swaroop Shweta Kawatra Arun Govil Then and Now
सीजेन खान

सीजेन खान
छोटे पर्दे पर 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता सीजेन खान इन दिनों अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। सीजेन ने साल 2009 में 'सीता और गीता' सीरियल में काम किया था। इसके बाद से ही सीजेन लाइम लाइट से दूर हो गए। सीजेन अपने पहले सीरियल से ही काफी चर्चा में आ गए थे। इसके बाद सीजेन ने 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'पिया के घर जाना है' जैसे कई सीरियल्स में काम किया। लेकिन उन्हें आज भी लोग अनुराग के नाम से ही जानते हैं।

विज्ञापन
Mukesh Khanna Cezanne Khan Shikha Swaroop Shweta Kawatra Arun Govil Then and Now
अरुण गोविल - फोटो : Twitter

अरुण गोविल
टेलीविजन की दुनिया में सबसे बेहतरीन रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल आज भी अपने उसी किरदार के लिए जाने जाते हैं। अरुण गोविल में लोगों ने सबसे पहले राम की छवि देखी थी। इसके बाद ही लोग राम के रूप को समझ पाए थे। कहा जाता है कि लोग अरुण गोविल को उस समय में राम ही मानने लगे थे। रामायण के अलावा भी अरुण कई और सीरियल्स में नजर आए थे। लेकिन वो आज भी अपने राम के किरदार के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल अरुण टेलीविजन की दुनिया से दूर जिंदगी जी रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed