सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से हैं। सलमान खान के शो में ये दोनों अपने खेल के अलावा लड़ाई-झगड़ों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 13 की शुरुआत में सिद्धार्थ और आसिम काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब इन दोनों को कई मौके पर झगड़ते हुए देखा जाता है। वहीं आम दर्शकों के अलावा बिग बॉस 13 को देखने वाले कई कलाकार भी सिद्धार्थ और आसिम को लेकर बंटे हुए रहे हैं। इस बीच आसिम रियाज की आलोचना करने पर टीवी अभिनेत्री संभावना सेठ ट्रोल हो गई हैं।
Bigg Boss 13: अभिनेत्री ने आसिम की स्वामी ओम से की तुलाना तो हुईं ट्रोल, सिद्धार्थ को भी लपेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते भी आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ झगड़ा करने पर अभिनेत्री संभावना सेठ ने आसिम रियाज की बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स स्वामी ओम से तुलना कर दी है। उन्होंने आसिम की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'स्वामी ओम भी सोचता होगा कि भाई मुझे टक्कर देने वाला ये कौन पैदा हो गया। स्वामी ओम का कड़ा मुकाबला सिर्फ असीम रियाज है।'
Swami Om bhi sochta hoga ki bhai mujhe competition dene waala yeh kaun paida ho gaya..Saami Om ka tough competition is one and only Asim @BiggBoss @ColorsTV #SidHearts #SidharthShukla
आसिम रियाज के लिए संभावना सेठ का ये ट्वीट उनपर ही भारी पड़ गया है। आसिम के कई फैंस ने संभवाना के इस ट्वीट पर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला को भी अपने ट्वीट में ट्रोल किया है। दरअसल संभावाना सेठ के ट्वीट पर कमेंट करते हुए आसिम के फैंस ने बिग बॉस 13 की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में आसिम के फैंस ने स्वामी ओम की तस्वीर के चेहरे पर फोटोशोप के जरिए सिद्धार्थ के चेहरे के साथ तस्वीर लगाकर साझा कर दी।
— Fahima qazi (@fahima_qazi) January 25, 2020
Fahima qazi नाम के यूजर ने संभावना सेठ के ट्वीट पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला और स्वामी ओम एक साथ तस्वीर साझा की और इस तस्वीर पर लिखा हुआ था कि 'हम दोनों जुड़वा हैं'। TiAsHa_DaS🌟//AsimSquad नाम के यूजर ने संभावना सेठ को 'नल्ली' बोलते हुए उन्हें और सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रोल किया। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने संभावना सेठ के ट्वीट पर और कमेंट किए हैं।
Fattu gadha shitfart chukla.. Chal bey nalli. Aurat aur uska nalla idol chukla 🤣🤣 #OurHeroAsim #YaaronKaYaarAsim
— NAGIN 5 (@Neha45993729) January 25, 2020
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कंटेस्टेंट ही नहीं घर के बाहर भी उनकी चर्चाएं हैं। हालांकि ये दोनों आक्रामक और गुस्सैल रवैये की आलोचना भी होती रही है। सलमान ने भी आसिम और सिद्धार्थ को घर का बदतमीज सदस्य कह डाला। सोशल मीडिया पर टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं जिनमें से कुछ सिद्धार्थ और आसिम का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इन दोनों के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर अर्जुन रामपाल ने किया बेहद खास काम, फैंस भी जानकर करेंगे गर्व