बिग बॉस 13 में अभी तक दर्शकों ने पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की सिर्फ दोस्ती देखी थी लेकिन अब लोगों का इनका प्यार भी देखने को मिलेगा । जी हां, पारस और माहिरा ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर दिया है । बुधवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में दोनों की केमिस्ट्री नजर आई। पारस ने माहिरा को आधी रात को कई बार किस भी किया ।
Bigg Boss 13: रात में माहिरा को किस करते देख भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, कहा-'मेरे साथ तीन साल से..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहिरा और पारस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । वहीं घर के बाहर पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ये सब देखकर हैरान हैं। पारस और माहिरा की लव स्टोरी शुरू होते देख उन्होंने इंडिया फोरम वेब साइट से बात की। अपने इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा कि पारस को देखकर लग रहा है हमारा तीन साल का रिश्ता टूट गया है ।
वो कहती हैं, 'पारस जिस तरह से घर में दिख रहे हैं उससे मुझे हमारे तीन साल के रिश्ते पर शक हो रहा है । मुझे समझ नहीं आ रहा कि पारस जो बिग बॉस के घर में तीन महीने से कर रहे हैं वो सच है या मेरे साथ उनका तीन साल पुराना रिश्ता सच है । मैं बस अब उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही हूं ।'
A post shared by Akanksha Puri🧚♀️ (@akanksha8000) on
'मुझे लगता है कि मैंने उसे जो माहिरा के साथ दोस्ती करने की सलाह दी थी, वो मुझ पर ही भारी पड़ गई है । लेकिन मैं उससे बात किए बिना किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती हूं ।' बता दें कि इससे पहले पारस ने आकांक्षा के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाने को लेकर सफाई दी थी ।
जेल से निकलते ही बोलीं पायल रोहतगी, 'मैं सऊदी अरब या ईरान में नहीं रहती हूं..'