हाल ही में फोर्ब्स ने कमाई और लोकप्रियता में मामले में टॉप पर रहने वाले 100 सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। साल 2019 की इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर कई टीवी सितारों तक का नाम शामिल है। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार अक्षय कुमार हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली से कम हैं । इसलिए वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी सलाना कमाई 293 करोड़ रुपये है । अब आपको टीवी सितारों की सालाना कमाई भी बताते हैं ।
टीवी सितारों में कपिल शर्मा बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी, भारती सिंह भी नहीं हैं पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करते हैं कपिल शर्मा की। कपिल शर्मा काफी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है । उन्हें इस लिस्ट में 53वां स्थान मिला है । कपिल काफी लोकप्रिय हैं और उनकी सालाना औसत कमाई 34.03 करोड़ रुपये हैं। इसी के साथ कपिल शर्मा टीवी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में पहले नंबर पर आ गए हैं ।
Bigg Boss 13:'वीकेंड का वार' में इस कंटेस्टेंट के बाहर जाते ही एंट्री करेंगी देवोलीना, पलट जाएगा खेल