फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पारस ने माहिरा के सामने गर्लफ्रेंड आकांक्षा को लेकर कही ऐसी बात, टूट जाएगा उनका दिल

Wed, 22 Jan 2020 09:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13  Paras Chhabra confirms relationship with Akanksha Puri over she should move on
Paras Chhabra, Akansha, Mahira - फोटो : file photo

बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की बढ़ती नजदीकियों को लेकर हर कोई बात कर रहा है । पारस और माहिरा की मां ने भी दोनों को समझाया था । इसके बाद सलमान ने भी पारस से कहा था कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड बाहर है और तुम यहां माहिरा के साथ भी रिश्ता बढ़ा रहे हो । तब पारस ने कहा था कि मैं शो में आने से पहले ही आकांक्षा के साथ ब्रेकअप करना चाहता था लेकिन वो नहीं मानी । 

bigg boss 13  Paras Chhabra confirms relationship with Akanksha Puri over she should move on
mahira sharma - फोटो : social media

हाल ही में पारस ने घर के अंदर भी इस बात का जिक्र किया है । दरअसल, माहिरा और पारस, शेफाली जरीवाला से बात करते होते हैं। शेफाली कहती हैं कि बाहर जाकर तुम्हारा जो भी आकांक्षा के साथ है उसे क्लियर करना । तब पारस कहते हैं कि मैं तो पहले ही ब्रेकअप करना चाहता था । अब बाहर जाने के बाद ये सब खत्म कर दूंगा ।

bigg boss 13  Paras Chhabra confirms relationship with Akanksha Puri over she should move on
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

पारस आगे कहते हैं, 'अब इतना सबकुछ देखने के बाद तो आकांक्षा को खुद ही आगे बढ़ जाना चाहिए ।' इसके बाद माहिरा कहती हैं, 'मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कह रहे हैं । लेकिन अगर हमारी दोस्ती को देखकर उस लड़की को खराब लग रहा है तो हमें ये सब बंद कर देना चाहिए ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#bb13 #BiggBoss13 #ShehnaazGill #artisingh #sidharthshukla #asimriaz

A post shared by BIGGBOSS13 SPY (@biggboss13spy) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13  Paras Chhabra confirms relationship with Akanksha Puri over she should move on
paras chhabra - फोटो : social media

तब पारस कहते हैं कि क्या अब उसके हिसाब से मैं बिग बॉस खेलूंगा । क्या मैं अब उसके हिसाब से चलूं । मैं अपनी फीलिंग्स को नहीं दबा सकता हूं । और तुम ज्यादा महान बनने की कोशिश मत करो । अब पारस की इन बातों से साफ है कि वो आकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहते हैं । अब देखना ये है कि इस पर आकांक्षा क्या रिएक्ट करती हैं ।

विज्ञापन
bigg boss 13  Paras Chhabra confirms relationship with Akanksha Puri over she should move on
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने पारस के साथ अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया था । आकांक्षा ने कहा था कि हम दोनों ने साल 2020 में शादी करने का प्लान किया था । उन्होंने कहा, 'प्लान तो इसी साल शादी करने का था लेकिन अभी देखते हैं । मैं फिलहाल तैयार नहीं हूं । वो बिग बॉस से बाहर आ जाएगा तो मैं आगे कुछ फैसला ले पाऊंगी । मैं उसका इंतजार कर रही हूं ।'

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं बॉलीवुड की दो हस्तियां, पुलिस ने तीन लड़कियों को छुड़ाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed