प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) 'बिग बॉस 13' पर शुरुआत से ही लगातार नजर बनाए हुए हैं। कई बार वो भी मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा चुकी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने के बाद चैनल की एक कर्मचारी ने शो पर गंभीर आरोप लगाए। इस महिला कर्मचारी ने शो के बायस्ड होने की वजह से नौकरी भी छोड़ दी है। अब इस महिला कर्मचारी के समर्थन में मीरा चोपड़ा उतर आई हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया है।
सिद्धार्थ के जीतने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन,नौकरी छोड़ने वाली कर्मचारी को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा चोपड़ा ने इस कर्मचारी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- 'अंदरूनी सूत्रों के जरिए ये बात हम लोग लंबे वक्त से जानते थे। जो लोग इतने समय से अंदर है उनके साथ अन्याय हुआ है। जिस महिला कर्मचारी के ट्वीट पर मीरा ने कमेंट किया है उसका नाम फेरिया है। फेरिया नाम उनका ट्विटर अकाउंट पर लिखा हुआ है।
We knew this since long from a very inside source.. but proud of u fr taking this stand. Its unfair on others who r inside since so long! #BiggBoss https://t.co/nkvasiG0T9
फेरिया ने लिखा- 'चैनल के क्रिएटिव विभाग में काम कर अच्छा समय बीता, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं गिर नहीं सकती। कम वोट्स के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहता है। माफ कीजिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी।'
इस एंप्लाई ने एक ट्वीट ये भी किया था कि 'बिग बॉस 13' एक स्क्रिप्टेड शो है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला पहले से फिक्स्ड विनर हैं। 'बिग बॉस 13' की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। क्या मैं कुछ और भी बताऊं। शो जीतने के बाद जब सिद्धार्थ से शो पर बायस्ड होने के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया।
सिद्धार्थ ने कहा- 'ऐसी बातों पर आप क्या कह सकते हैं। मैंने लंबे सफर के बाद इस खिताब को जीता है। जो लोग ऐसे सवाल करते हैं उनके लिए मुझे बुरा लगता है। अगर आप इस सीजन को शुरुआत से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के जीतने की खुल गई पोल, नौकरी छोड़ते ही कर्मचारी ने बताई पीछे की असलियत