टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 13 अपने चरम पर पहुंच गया है। एक महीने बाद शो का फिनाले है। बिग बॉस का ये हफ्ता फैमिली के नाम रहा। शो के कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने के लिए आए। इसके अलावा शो में झगड़े भी देखने को मिले। अब बारी आई है वीकेंड के वार की। वीकेंड के वार में इस बार सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। खबरें ऐसी सामने आईं कि घरवालों की क्लास लगाने के बीच सलमान का पारा इतना चढ़ गया कि शूटिंग तक को बीच में रोकना पड़ा।
Bigg Boss 13: पारस के बर्ताव से गुस्से में आए सलमान, बीच में ही रोकना पड़ी शो की शूटिंग !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल, मधुरिमा और पारस ये तीनों वो कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी सलमान खान ने वीकेंड का वार में क्लास लगाई। सलमान इस हफ्ते हुए विशाल और मधुरिमा के बीच के झगड़े के लिए दोनों को लताड़ लगाएंगे। यहां तक कि वो दोनों को घर से बाहर जाने तक का बोल देंगे। इसके बाद बारी आएगी पारस छाबड़ा की। इस बार सलमान पारस की पोल माहिरा के सामने खोलने वाले हैं। जिसके बाद पारस सलमान से इस बात को लेकर बहस करने लगेंगे। लेकिन ये बात भाईजान से हजम नहीं हुई।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस वीकेंड का वार में इतने ज्यादा गुस्से में आ गए थे कि सेट पर शूटिंग को ही रोकना पड़ा। दरअसल वीकेंड का वार में सलमान, पारस और माहिरा के बीच की दोस्ती पर सवाल खड़े करेंगे। सलमान ने पारस छाबड़ा का पर्दाफाश करते हुए माहिरा से उनके रिश्ते को खेल का हिस्सा बताया। सलमान ने इस बातचीत में पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का भी जिक्र किया था।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
अपनी गर्लफ्रेंड का नाम सुनकर पारस बौखला गए। उन्होंने सलमान खान के साथ ऊंची आवाज में बात करना शुरू कर दिया। पारस को ऊंची आवाज में बात करते देख सलमान खान भी अपना आपा खो बैठे और उन्हें धमकी तक दे डाली। वहीं इन सब बातों के दौरान सलमान को इतना गुस्सा आया कि वो सहन नहीं कर पाए। ऐसे में मेकर्स के पास शूटिंग को थोड़ी देर रोकने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा।
इसके बाद मेकर्स ने शूटिंग को कुछ देर के लिए रोक कर सलमान खान को शांत करवाया। गौरतलब है कि पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान शहनाज के कारण काफी गुस्से में आ गए थे। वहीं लगातार कई हफ्तों से सलमान का गुस्सा घर वालों को झेलना पड़ रहा है। फिर भी ये घरवाले हैं कि मानते ही नहीं। हर हफ्ते कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देत हैं कि सलमान अपना आपा खो बैठते हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि सलमान और पारस के इस झगड़े का क्या हल निकलता है।