'बिग बॉस 13' में शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह सुख बतौर मेहमान घर में आए थे। शो में इन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और बाकी घरवालों से मुलाकात भी की थी। शो से बाहर आने के बाद शहनाज के पिता ने हिमांशी खुराना को लेकर बड़ा बयान दिया है। संतोख सिंह सुख ने ये बातें इंटरव्यू में कहीं। इस इंटरव्यू में न केवल उन्होंने हिमांशी और शहनाज के विवाद के बारे में बताया बल्कि हिमांशी को खरी खोटी भी सुनाई।
हिमांशी पर भड़के शहनाज के पिता, बोले- 'उसकी वजह से मेरी बेटी ने की थी आत्महत्या की कोशिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने संतोख सिंह सुख से बात की। इस इंटरव्यू में संतोख से पूछा गया हिमांशी खुराना ने कहा है कि उनका रिलेशनशिप शहनाज की वजह से खराब हुआ। इस पर शहनाज के पिता ने कहा- 'इन दोनों के बिग बॉस में जाने से पहले कभी भी मुलाकात नहीं हुई थी। यहां तक कि कभी फोन पर भी बात नहीं हुई। इन दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वो सोशल मीडिया पर ही हुआ जब दोनों लाइव गए थे।'
संतोख सिंह सुख ने आगे कहा- 'वो कहती थीं कि शहनाज मेरा रिश्ता तोड़ना चाहती थी तो अब वो जो कर रही हैं क्या वो सही है? अपने दस साल के रिलेशनशिप को तोड़ा आसिम के लिए, जिसे वह महज चार हफ्ते से जानती हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या आप हिमांशी के एक्स मंगेतर और उसके परिवार को जानते हैं? जवाब में उन्होंने कहा- 'मैं नहीं जानता कि वो कौन हैं। मैंने सुना है कि वह कनाडा का रहने वाला है और उसने हिमांशी का अभिनय में करियर बनाने के लिए बहुत कुछ किया है। लाइमलाइट में आने के बाद वह अपना रिश्ता तोड़ रही है। अब आप समझिए कि वो किस तरह की हैं।'
शहनाज के पिता ने कहा- 'हिमांशी ने मेरी बेटी को टॉर्चर किया है। यहां तक कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। उस विवाद के बाद शहनाज सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं करती है। जब यह विवाद हुआ था तो हिमांशी को इंडस्ट्री में 15 साल हो चुके थे और शहनाज ने अपना करियर बस एक डेढ़ साल पहले शुरू किया था। वह यही कोशिश करती थी कि शहनाज को कोई काम न मिले। एक वक्त था जब मेरी बेटी को लोग काम के लिए बुलाते थे। उसके बाद लोग उसे सेट से वापस भेज देते थे कहते हुए कि आप जाओ हमनें किसी और को ले लिया है।'
'हिमांशी का इंडस्ट्री में नाम था। जिस वजह से वह फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से फोन करके कहती थीं कि बंदी को काम नहीं देना। शहनाज डिप्रेशन में चली गई थी। तब मैंने उसे इंडस्ट्री छोड़ने को कहा लेकिन वो नहीं मानी। उसने कहा- 'मुझे काम चाहिए और मैं कोशिश करती रहूंगी।'
Bigg Boss 13: घर में गौतम गुलाटी के आते ही सिद्धार्थ को भूल गईं शहनाज, किया रोमांटिक डांस