'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के बीच कभी दोस्ती तो कभी झगड़े होते रहे हैं। एक बार फिर से दोनों के बीच जमकर बहस हुआ। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला भी पारस का समर्थन करते दिखे जिसकी वजह से शहनाज रोने लगती हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की खरी खोटी सुन फूट-फूटकर रोने लगीं शहनाज, वजह बने पारस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में घरवालों को सेल्फी टास्क दिया गया। जिसमें शहनाज कहती हैं कि 'आसिम के साथ उसकी दोबारा फोटो ले लेंगे।' शहनाज की ये बात सुन पारस कहते हैं कि 'तेरा दिमाग है सड़ा हुआ।' इसके बाद शहनाज कहती हैं कि 'तेरा दिमाग है जलन से भरा हुआ।'
शहनाज की बात सुन सिद्धार्थ आगे आते हैं और पारस का समर्थन करते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तेरा दिमाग खराब है। दिमाग का इस्तेमाल किया कर। अगर तेरे पास गलती से भी थोड़ा है।' वहीं माहिरा भी कहती हैं कि 'ये क्या बोल रही है? कुछ भी बोलती है।'
New promo!
Can someone tell Sana to shut her mouth. Bohat hogaya iska drama yaar hadh hai.
Copyright: Colors Tv & Voot#SidharthShukla #BB13 pic.twitter.com/Vfyw8z4aDn
'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। इस बार सिद्धार्थ-शहनाज रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों को साथ देखना फैंस को बहुत पसंद आता है तभी तो उन्हें नया नाम सिडनाज मिला है।
इससे पहले जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच ऐसे ही वीडियो की डिमांड की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए बाद में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच भी रोमांटिक वीडियो शूट किया गया।
स्विटजरलैंड में वरुण धवन से मिले अनुष्का-विराट, इस सेलिब्रिटी ने किया कमेंट- 'दिल्ली ही आ जाते'