{"_id":"5e69d6ca8ebc3eebb5623d20","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-says-he-doesn-t-watch-shehnaaz-gill-new-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' से निकलते ही बदले सिद्धार्थ के तेवर, कही ऐसी बात सुनकर टूट जाएगा शहनाज का दिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' से निकलते ही बदले सिद्धार्थ के तेवर, कही ऐसी बात सुनकर टूट जाएगा शहनाज का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' खत्म हो चुका है लेकिन फैंस अभी भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को याद कर रहे हैं। शो की जोड़ियों में से एक सिडनाज को लेकर तो फैंस कई बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चला चुके हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज गिल कलर्स टीवी के ही नए शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला कई इवेंट्स में व्यस्त हैं।
2 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla
- फोटो : voot
'मुझसे शादी करोगे' शो के दौरान शहनाज कई बार सिद्धार्थ को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। इस पर सिद्धार्थ का क्या सोचना है पहली बार उन्होंने बात की है। हालांकि सिद्धार्थ की बातें सुनकर शहनाज का दिल टूट सकता है।
3 of 5
sidharth shukla
- फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में रहते हुए सिद्धार्थ और शहनाज के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं उसके (शहनाज) संपर्क में नहीं हूं। हालांकि बिग बॉस की वो अकेली कंटेस्टेंट हैं जिससे शो खत्म होने के बाद मैं मिला हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं उसके शो को फॉलो नहीं कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shehnaaz Gill
- फोटो : Colors Tv
इससे पहले 'मुझसे शादी करोगे' का एक वीडियो सामने आया था जिसमें शहनाज कहती हैं, 'मुझे शायद अब प्यार हो गया है। मुझे सिद्धार्थ से प्यार हो गया है। उसको चाहे गधी लग रही हूं या क्या लग रही हूं लेकिन मैं उससे प्यार करती हूं। क्या करूं मैं?'
विज्ञापन
5 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : voot
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ ने अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अब वो पहले से काफी सेलेक्टिव हो गए हैं। किसी शो को साइन करने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को हां कहने से पहले देखेंगे कि उसमें कितना दम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।