फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शो जीतने के बाद बोले सिद्धार्थ शुक्ला, 'अब भी काम नहीं मिला तो ढाबा खोल लूंगा'

Sun, 16 Feb 2020 01:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla says if he will not get work he open dhaba
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने । साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली । आसिम रियाज फर्स्ट रनर अप बने । टॉप 6 में शहनाज गिल, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई शामिल थे । एक-एक कर सभी बाहर होते गए और अंत में आसिम और सिद्धार्थ स्टेज पर पहुंचे । सलमान ने सिद्धार्थ का हाथ उठाकर उन्हें विजेता घोषित किया । सिद्धार्थ ने आसिम को गले भी लगाया । 

bigg boss 13 sidharth shukla says if he will not get work he open dhaba
Sidharth Shukla with mother - फोटो : Instagram

बिग बॉस जीतने के बाद सिद्धार्थ ने अमर उजाला से खास बात की । वह कहते हैं, 'जब किसी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आप जो रास्ते का खाका तैयार करते हो, और अपनी तय योजना के अनुसार ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं तो अच्छा लगता है। शुरुआत से ही मेरी नजर उस ट्रॉफी पर थी और अंत में मैं जीतकर खुश हूं।'

bigg boss 13 sidharth shukla says if he will not get work he open dhaba
Sidharth Shukla - फोटो : social media

सिद्धार्थ का बिग बॉस से पहले का सफर भी बहुत अच्छा रहा है। वह हंसते हुए कहते हैं कि इस शो ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, जिसमें से सब्जी-तरकारी बनाना और काटना एक हैं। उन्होंने कहा, 'अब मैंने अब इतना बड़ा शो जीत लिया है। फिर भी बाहर जाकर मुझे काम नहीं मिला, तो मैं ढाबा खोल लूंगा और सब्जी रोटी बनाऊंगा।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shukla ji 🏆 . . . . . . . . . #rajput #mathuravrindavan #sidhartshukla #thakur #delhi #sidnaaz #sid #winnersid #biggboss #biggboss13 #asimriaz #shenaazgill #teamsidharthshukla

A post shared by Sunil Singh Tomar (@thakur_sunil_tomar_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla says if he will not get work he open dhaba
Salman Khan and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

अपने प्रतियोगियों के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं, 'सभी से मेरा मुकाबला बहुत कड़ा था। सभी बहुत मजबूत खिलाड़ी थे। मैं इस शो को जीतने के लिए मुकाबला तो कर रहा था, लेकिन किसी से मुकाबला नहीं कर रहा था। वहां अगर कोई और भी होता, तो भी मेरा लक्ष्य वो ट्रॉफी ही थी। मैं वहां किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि खुद जीतने के लिए खेल रहा था।'

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla says if he will not get work he open dhaba
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

शो के होस्ट सलमान खान की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'वह बहुत अच्छे होस्ट और इंसान हैं। उन्होंने शो में की हुई मेरी सही और गलत चीजों को मुझे समझाया। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी कि एक इतना बड़ा स्टार मुझे समझा रहा है, मुझे अपना समय दे रहा है, उनका व्यक्तित्व इतना महान है। उनके साथ इतना वक्त बिताकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ।'

ट्रॉफी जीतने के बाद पहला वीडियो शेयर करते ही ट्रोल हुए सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस बोले- 'फिक्स था ये शो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed