टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का सीजन 13 हर दिन रोमांचक होता जा रहा है। इसमें रोमांच को और बढ़ाने के लिए मेकर्स के द्वारा भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिग बॉस का ये हफ्ता जहां घरवालों के लिए काफी इमोशन्स लेकर आया तो वहीं दूसरी तरफ कुछ घरवालों को वीकेंड का वार में सलमान की डांट भी खानी पड़ेगी। लेकिन इस वीकेंड शो में आने वाला है एक और जबरदस्त ट्विस्ट। जिसमें घर में कुछ मेहमान आने वाले हैं।
Bigg Boss 13: विंदू दारा सिंह ने आसिम की लगाई क्लास, सिद्धार्थ के सपोर्ट में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां! बिग बॉस का वीकेंड का वार इस बार अपने साथ घर में कई मेहमान लेकर आ रहा है। वैसे तो सभी मेहमान घरवालों के लिए खास हैं। लेकिन आने वाले एक मेहमान आसिम रियाज के लिए खतरनाक साबित होने वाले हैं। ये मेहमान हैं विंदू दारा सिंह। बिग बॉस के घर में विंदू दारा सिंह एंट्री करने जा रहे हैं। अब सोचने वाली बात ये है कि आसिम का क्या होगा।
दरअसल कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो अपलोड किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में बिग बॉस हाउस के अंदर विंदू दारा सिंह और करण सिंह ग्रोवर को जाते हुए दिखाया गया है। इस दौरान सभी घर वाले फ्रीज रहेंगे। विंदू दारा सिंह इस दौरान आसिम के पास जाकर उनकी जमकर क्लास लगाएंगे। विंदू आसिम को समझाते हैं कि 'हिमालय जैसे आदमी से लड़ना ठीक नहीं'।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
विंदू बारी-बारी से सारे कंटेस्टेंट्स के पास जाते हैं। इसी दौरान वो आसिम के पास भी जाते हैं और कहते हैं, 'आसिम जब तू लड़ाता है ना तो हमने तेरा नाम रख दिया चुस्लेट, क्योंकि तू बात को च्विंगम की तरह खींचता है। वो हिमालय के जैसा आदमी है उससे लड़ना ठीक नहीं है।' वींदू की इस बात पर आसिम मुस्कुराते रहते हैं। वहीं विंदू बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट के पास जाते हैं और उन्हें समझाते हैं।
गौरतलब है कि विंदू दारा सिंह बिग बॉस के सीजन 3 के विजेता रहे हैं। इसी के साथ वो बिग बॉस को काफी बेहतर तरीके से फॉलो भी करते हैं। विंदू हमेशा ही शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। उनके शो में जाने से पहले से ही जाहिर था कि आसिम को तो उनकी डांट का सामना करना ही पड़ेगा। ऐसा हुआ भी। विंदू अक्सर सोशल मीडिया पर भी आसिम के खिलाफ पोस्ट करते रहे हैं। विंदू कई बार कह चुके हैं कि उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला हैं और वो जीत के दावेदार भी हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: आसिम के प्यार में पड़ीं हिमांशी खुराना, मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता