'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बीच एक बार फिर से घर में जबरदस्त झगड़ा हुआ। यह झगड़ा पहले आसिम से हुआ उसके बाद इसके बाद रश्मि के कमेंट के बाद सिद्धार्थ से उनकी बहस शुरू हो गई। इस 'वीकेंड का वार' रश्मि और सिद्धार्थ का झगड़ा सलमान खान के सामने भी हो जाएगा। बात इतनी बढ़ जाती है कि रश्मि सिद्धार्थ पर सबसे सामने चाय फेंक देती है जिसका बदला सिद्धार्थ भी लेते हैं।
Bigg Boss 13: रश्मि ने फेंकी सिद्धार्थ के ऊपर चाय, तिलमिलाए अभिनेता ने अरहान से लिया ऐसे बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिसंबर का शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में जो दिखाया गया था उसका टेलीकास्ट 21 दिसंबर को होगा। इस प्रोमो को देखकर इतना तो साफ है अब तक के सीजन में इस तरह का झगड़ा और बदतमीजी नहीं हुई। प्रोमो में दिखाया गया है कि रश्मि और सिद्धार्थ का झगडा़ हो रहा है। रश्मि कह रही हैं- 'तू बोलना क्या चाह रहा है किसका घर है तेरा घर है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'तुम जैसी को घर पर ले जाता नहीं हूं मैं।'
इसके बाद रश्मि देसाई चाय भरा कप सिद्धार्थ के ऊपर फेंक देती हैं। जवाब में सिद्धार्थ भी वैसा ही करते हैं और फिर अरहान बीच में आ जाते हैं। अरहान के बीच में आने से बात और बढ़ जाती है और इन दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। हाथापाई में अरहान की शर्ट फट जाती है। प्रोमो में दिखाया गया है कि इन दोनों को रोकने के लिए घरवाले बीच बचाव कर रहे हैं।
A post shared by Entertainment Talk (@entertainmenttalkk) on
गुस्से में रश्मि कहती हैं- 'तू इतना घटिया है न, तूने अपनी औकात दिखा दी।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'मैं तेरी औकात दिखा रहा हूं।' रश्मि कहती हैं- 'तेरी घर की औरतें होती होंगी ऐसी।' फिर सिद्धार्थ कहते हैं- 'मेरी घर की औरतें तेरी जैसी नहीं हैं।' इस जबरदस्त झगड़े के बाद सलमान खान घरवालों की फटकार लगाते हैं। रश्मि कहती हैं-'ये दो कौड़ी की सोच रखने वाला आदमी अगर मुझे ये बोलेगा तो मैं शो से ऊपर अपने आपको रखती हूं फिर।' इतना कहते ही रश्मि रोने लगती हैं।
सलमान गुस्से में कहते हैं- 'हो क्या गया है तुम्हें?' इस वीडियो से इतना तो साफ है कि सलमान खान इस बार रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा बाकी घरवालों की भी क्लास लगाएंगे। इस झगड़े के बाद घर का माहौल और भी बिगड़ गया है।
Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वॉर' से पहले जानें कौन होगा इस हफ्ते बेघर, सात कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेटेड