छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 14 हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। इस शो में अक्सर सितारे कंटेस्टेंट्स और मेहमान के तौर पर आते रहते हैं। अब सलमान खान के इस विवादित रियलिटी शो में मशहूर टिक टॉक स्टार और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट भी नजर आने वाली हैं।
Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में पहुंचीं भाजपा नेता सोनाली फोगाट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
सोनाली फोगाट के बिग बॉस 14 में आने की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। अब सोशल मीडिया पर उनकी बिग बॉस के घर में पहुंचने की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें वह बिग बॉस 14 में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स से मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में सोनाली फोगाट पीली साड़ी में हाथ जोड़कर सभी घरवालों से मुलाकात कर रही हैं।
सोनाली फोगाट बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में नजर आएंगी। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बिग बॉस 14 से जुड़ी उनकी सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। शो के दर्शक और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सोनाली फोगाट की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 14 के फैनपेज bb14_lovers पर साझा किया गया है।
गौरतलब है कि सोनाली फोगाट ने टिक टॉक पर अपने वीडियो से काफी लोकप्रियता बटोरी थी। उनकी वीडियो को पसंद करने वाले लाखों लोग थे। हालांकि अब टिक टॉक भारत में बंद हो चुका है। वहीं सोनाली फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं, हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाईं।
बात करें बिग बॉस 14 की तो रविवार रात वीकेंड का वार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। अली गोनी बिग बॉस के घर के कप्तान थे, लेकिन सलमान खान ने उनकी कप्तानी छीनकर रुबीना दिलैक को दे दी। वहीं यह पहला मौका है जब रुबीना बिग बॉस के घर का कप्तान बनाया गया है। वहीं कश्मीरा शाह को कम वोटों की वजह से घर से बेघर होना पड़ा।
पढ़ें: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ, तेजी बच्चन को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत मां
