फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अकासा सिंह ने प्रतीक सहजपाल पर निकाली अपनी भड़ास, कहा- हमेशा कड़वा बोलता है

Sun, 24 Oct 2021 02:42 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 24 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 akasa singh feed pratik sehajpal chilli sauce says he always fight with me
कलर्स टीवी - फोटो : बिग बॉस 15

बिग बॉस 15 एक ऐसा सीजन है जहां शुरुआत से ही लड़ाई झगड़े देखने के साथ-साथ खूब प्यार भी देखने को मिला। पहले ही हफ्ते में घर में ईशान और मायशा की जोड़ी बन गई और दोनों ने खुले आम अपने प्यार का इजहार कर दिया। इन दोनों के अलावा हालांकि घर में अब तक कोई नयी जोड़ी तो नहीं बनी, लेकिन एक तरफ जहां तेजस्वी और करण की दोस्ती हर दिन के साथ गहरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ अकासा और प्रतीक भी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।



घरवालों ने दोनों को दिया नया नाम

वीकेंड के वार में जब हिना खान घर में आईं तो उन्होंने प्रतीक से पूछा कि क्या आप किसी घरवाले के साथ चादर तय लगाएंगे, जिसे सुनने के बाद घर के सभी लोग प्रतीक को अकासा के नाम से छेड़ने लगे। जिसके बाद हिना ने अकासा से कहा कि ये सब लोग क्या बोल रहे हैं। निशांत भट्ट ने दोनों के नाम को जोड़ते हुए नाम बनाया और कहा प्रकासा। जिसे सुनने के बाद प्रतीक काफी शर्माने लगे।

bigg boss 15 akasa singh feed pratik sehajpal chilli sauce says he always fight with me
कलर्स टीवी - फोटो : बिग बॉस 15

हिना खान ने दिया प्रतीक-अकासा को टास्क

हिना खान ने इन दोनों को एक टास्क दिया, जहां अकासा को प्रतीक को फूड खिलाना था। हिना खान ने प्रतीक के साथ ये टास्क करने के लिए जैसे ही अकासा को बुलाया प्रतीक के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई। प्रतीक को छेड़ते हुए हिना खान ने कहा, ‘मैंने जैसे ही अकासा का नाम लिया तुम शर्माने लगे’, प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं शर्मा नहीं रहा बल्कि उत्साहित हूं’।

bigg boss 15 akasa singh feed pratik sehajpal chilli sauce says he always fight with me
कलर्स टीवी - फोटो : बिग बॉस 15

अकासा ने कहा जितना मुझे बुली करते हो उसकी सजा

अकासा ने मार्शमेलो में शेजवान चटनी लगा कर प्रतीक सहजपाल को खिलाई। इस दौरान अकासा ने प्रतीक को कहा कि तुम मुझे जितना बुली करते हो ना आज उसका पूरा बदला लूंगी। प्रतीक ने कहा, आराम से खिलाना’। प्रतीक को खिलाने के बाद अकासा ने उन्हें सॉरी बोला। अकासा ने ये भी कहा कि प्रतीक ने आज तक मुझे कड़वे शब्द बोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 akasa singh feed pratik sehajpal chilli sauce says he always fight with me
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अकासा ने निकाली अपनी भड़ास

हिना खान ने जब अकासा को कहा कि आप प्रतीक को खिलाते वक्त उनसे प्यार भरे शब्द बोलेंगी तो अकासा ने बड़े ही प्यार से प्रतीक पर अपनी भड़ास निकाली। अकासा ने कहा, ‘प्रतीक आप मेरा कितना ध्यान रखते हो, हमेशा मुझे आकर थप्पड़ मारकर उठाते हो जब मैं सो जाती हूं। आप मुझसे इतना प्यार करते हैं कि मेरे बाल खींच कर और कान खींच कर मुझे उठाते हो’।

विज्ञापन
bigg boss 15 akasa singh feed pratik sehajpal chilli sauce says he always fight with me
कलर्स टीवी - फोटो : बिग बॉस 15

होंठ पर लगाई चिली सॉस

प्रतीक पर मजाक में अपनी भड़ास निकालते हुए अकासा ने कहा कि पहले मैं आपके होंठ पर ये चटनी लगाऊंगी। प्रतीक ने जब मना किया तो अकासा ने कहा मैं चांस मार रही हूं आप ले लो। प्रतीक को अकासा ने इस टास्क के दौरान काफी परेशान किया दोनों के बीच में एक अच्छी बॉंडिंग दर्शकों को देखने को मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed