फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान संग है अकासा सिंह का कनेक्शन, हिमेश रेशमिया ने दिया ब्रेक

Sat, 02 Oct 2021 11:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 02 Oct 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant Akasa Singh has a connection with Salman Khan know interesting facts about singer
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 की जंगल थीम के तहत प्रतिभागियों को नए-नए टास्क से रूबरू होना पड़ रहा है। पॉपुलर सिंगर अकासा सिंह बॉग बॉस 15 में एंट्री ले चुकी हैं। अकासा सिंह, एक सिंगर के साथ ही साथ एक सॉन्ग राइटर भी हैं। तो आइए आज हम आपको अकासा की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताते हैं, जिसमें उनका सलमान खान संग एक गहरा कनेक्शन भी शामिल है। 

Bigg Boss 15 contestant Akasa Singh has a connection with Salman Khan know interesting facts about singer
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अकासा सिंह का परिवार
अकासा सिंह का जन्म 2 अप्रैल 1993 को मुंबई में हुआ था। अकासा के पिता अरविंदर सिंह संगीत निर्देशक और पंजाबी प्लेबैक सिंगर हैं, जिस वजह से अकासा का झुकाव भी शुरू से सिंगिंग की तरफ रहा है। सिंगर ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। इतना ही नहीं, स्कूल और कॉलेज के दिनों में अकासा ने कई सिंगिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसकी वजह से उन्होंने कई अवॉर्ड जीते हैं। 

Bigg Boss 15 contestant Akasa Singh has a connection with Salman Khan know interesting facts about singer
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह के साथ की करियर की शुरुआत
अकासा सिंह ने जब म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब वह सबसे पहले मीका सिंह के बैंड के साथ जुड़ी थीं। मीका की 10 लोगों की टीम में अकासा अकेली लड़की थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना काम जारी रखा था। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियन रॉ स्टार' में हिस्सा लिया, जहां से अकासा के करियर को एक नई उड़ान मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant Akasa Singh has a connection with Salman Khan know interesting facts about singer
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया ने चमकाई थी किस्मत
हिमेश रेशमिया उन सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने कई लोगों की किस्मत को चमकाने का काम किया है। अकासा के करियर को भी सफल बनाने का काम हिमेश रेशमिया ने ही किया है। उन्होंने रियलिटी शो के दौरान अकासा से वादा किया था कि, वह सिंगर को बॉलीवुड में ब्रेक देंगे और समय आने पर हिमेश ने अपना ये वादा निभाया। अकासा ने 'खींच मेरी फोटो' गाने में अपनी आवाज दी थी, जिसे समीर अंजान ने लिखा था। इस गाने में हिमेश ने संगीत दिया था।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant Akasa Singh has a connection with Salman Khan know interesting facts about singer
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान संग अकासा का कनेक्शन
बिग बॉस 15 में नजर आने वालीं अकासा का शो के होस्ट सलमान खान संग एक गहरा कनेक्शन है। सिंगर ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'एत्थे आ' गाया है, जिसमें सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed