बिग बॉस 15 के पहले हफ्ते से लेकर पांचवें हफ्ते में आते-आते न सिर्फ बिग बॉस का गेम दिलचस्प हुआ है, बल्कि घर में कई रिश्ते भी अब बदल चुके हैं। जिनमें से एक रिश्ता है विशाल कोटियन और जय भानुशाली का। पहले ही हफ्ते में बिग बॉस के घर में इन दोनों की दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन चौथे हफ्ते में आते-आते जय-वीरू के नाम से घर में मशहूर हुए जय भानुशाली और विशाल की दोस्ती में खटपट होनी शुरू हो गई, लेकिन अब पांचवें हफ्ते के खत्म होते-होते इनकी ये दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है।
Bigg Boss 15: जय भानुशाली और विशाल कोटियन के बीच दुश्मनी की शुरुआत, एक-दूसरे के चेहरे से उठाया मुखौटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय मुद्दे को दिल में रखता है
विशाल ने जय को बुरा टैग देने के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘जय बुरा नहीं लेकिन बहुत ज्यादा करता है। किसी भी एक मुद्दे को वो दिल में रखता है और वो खींचता जाता है। अब पांच हफ्ते हो चुके हैं और मैंने उसे कहा कि मैं तुझे दुश्मन भी नहीं मानता क्योंकि दुश्मनी करने के लिए भी मैं दुश्मन को देखना चाहता हूं।
विशाल ने कहा अपनी तरफ से दुश्मनी कर रहा है
विशाल ने कहा जय अपनी तरफ से मुझसे दुश्मनी किए जा रहा है और मुझे ऐसा इंसान बहुत ही बुरा लगता है जिसके आगे आप दोस्ती का हाथ बढ़ाते हो वो फिर भी मन में गलत भावना रखें और उसे खींचता जाए। ऐसे इंसान मुझे बिलकुल नहीं पसंद है इसलिए मैंने जय को ये टैग दिया है।
जय ने भी दिया जवाब
जय ने विशाल पर पलटवार करते हुए कहा, ‘मैं बुरा उन्हीं के साथ होता हूं जो मेरे एकदम करीब आ जाए और ये वो इंसान था जो मेरी जिंदगी में कभी करीब हुआ था चाहे एक हफ्ते के लिए या फिर दो हफ्ते के लिए। मुझे वो लोग बिलकुल पसंद नहीं है जो मेरा साथ देने का ढोंग करें और पीठ पीछे मेरी बातें करे।
जय ने विशाल को बताया सेलफिश
जब जय का एक घरवाले का मुखौटा उठाने की बारी आई तो उन्होंने विशाल के चेहरे से मुखौटा उठाते हुए उन्हें घर में सबसे सेलफिश सदस्य बताया। जय ने कहा वो इसलिए मतलबी हैं क्योंकि वो अपने बारे में और अपनी बड़ाई करने में ही पूरा दिन निकाल देते हैं। उनके इसी मतलबी नेचर की वजह से वो लोगों का इस्तेमाल करते हैं और हर चीज का क्रेडिट खुद ले लेते हैं। इस बात पर दोनों के बीच काफी बहस हुई।