बिग बॉस 15 अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में घर में कई लोगों के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां घर में जय भानुशाली और विशाल कोटियन के बीच नई दुश्मनी का आगाज हुआ तो वहीं शमिता के समर्थन और एक बार फिर से बिग बॉस के कंटेस्टेंट के रूप में राकेश बापट और नेहा भसीन ने एंट्री ली है। राजीव अदातिया के बाद अब घर में राकेश बापट और नेहा भसीन वाइल्ड कार्ड के रूप में आए। लेकिन बिग बॉस के इस फैसले से न सिर्फ बिग बॉस के फैंस ने अपनी नाराजगी जताई बल्कि अब कुछ सितारों ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई।
Bigg Boss 15: काम्या पंजाबी ने बिग बॉस पर उठाए सवाल, कहा- क्यों मिल रहा है शमिता को खास ट्रीटमेंट
शेफाली जरीवाला ने भी जताई नाराजगी
शेफाली जरीवाला ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘बिग बॉस के घर में बाहर की चीजों के बारे में बात करने की इजाजत कैसे दी जा रही है। मैं भी एक वाइल्ड कार्ड एंट्री थी लेकिन ये करना सख्त मना था। बिग बॉस 15 में कोई भी नियम नहीं है ये क्या हो रहा है? मुझे ऐसा लग रहा है इस बार बिग बॉस में फेवरिज्म हो रहा है। शमिता शेट्टी के लिए राजीव अदातिया को भेजने के बाद नेहा भसीन और राकेश को वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में बुलाना शेफाली को बिलकुल रास नहीं आया।
How is one allowed to talk about what’s happened outside the house !! I was a wildcard too and it was strictly prohibited.#BB15 no rules …WTF! Yeh Kya ho raha hai !? Do I smell favouritism…#BiggBoss15livefeed #BB15 #BiggBoss15OnVoot #BiggBoss15 #NehaBasin #BiggBoss
— Shefali Jariwala (@shefalijariwala) November 6, 2021
मूस जटाना ने भी उठाए थे सवाल
काम्या पंजाबी और शेफाली जरीवाला से पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी सोशल मीडिया इनफ्लूएनसर मुस्कान जटाना ने बिग बॉस के मेकर्स के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए राकेश बापट और नेहा भसीन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट बताया था। मूस जटाना ने लिखा, ‘शमिता रानी भाई और दोस्तों से भरे अपने महल में हैं। नेहा राकेश भी अब इससे जुड़ जाएंगे।
मूस ने कहा ट्रॉफी दे दो
मूस जटाना ने बिग बॉस के मेकर्स पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘ये दोनों बिग बॉस के इतिहास के सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट हैं। इसकी जगह ट्रॉफी दिवाली पर दे दो और दिखावा खत्म करो। न सिर्फ सितारे बल्कि प्रशंसक भी इस बात से काफी खफा हैं कि आखिर घर में शमिता शेट्टी को इतना अधिक फेवर क्यों किया जा रहा है।
Shamita Rani in her castle made of Bhai’s and friends. Soon to be added Neha and Raqesh. The most boring people in history. Iski jaggah trophy Diwali pe dedo aur dikhawa khatam karo @ColorsTV pic.twitter.com/V7qSwNXXAn
— Moose Jattana (@MooseJattana) November 3, 2021
आते ही विशाल और शमिता को किया अलग
राजीव अदातिया जब बिग बॉस के घर में आए थे तो उन्होंने आते ही शमिता के सामने विशाल को लेकर बहुत बुराई की थी और कहा था कि वो उनके साथ गेम खेल रहे हैं। एक बार फिर से यही चीज नेहा भसीन और राकेश बापट ने भी शमिता को कही जिसकी वजह से घर में विशाल और शमिता का झगड़ा हुआ, हालांकि सलमान खान ने इसमें विशाल का साथ दिया।