टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरू से ही चर्चा में था और अब पहले ही एपिसोड से ये फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट की मस्ती और झगड़े फैंस को मजेदार लग रहे हैं तो वहीं अब लव बर्ड्स भी चर्चा में आने लगे हैं। बिग बॉस के घर में जोड़ी बनने का चलन रहा है। कुछ प्रेम कहानियां तो ऐसी भी रहीं जो शो में शुरू हुईं और फिर बाहर आते ही खत्म हो गईं तो वहीं कुछ जोड़ियों ने शो से बाहर आने के बाद भी रिश्ता बनाए रखा।
Bigg Boss 15: प्रोमो वीडियो में हदें पार करते नजर आए ईशान और मीशा, यूजर्स बोले-पारिवारिक शो है बंद करो ये सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस 15 क्या आप लव आइलैंड बन चुके हैं। ये दोनों कैसे नजर आ रहे हैं। मेरी मां साथ में टीवी देख रही थीं और इसके सामने आने से मुझे तुरंत चैनल बदलना पड़ा। इस प्रोमो को देखने के बाद से मन खराब हो गया। ऐसे सीन्स मत दिखाओ'। एक ने लिखा, 'हम ये उल जुलूल चीजें देखने नहीं आए हैं। ये एक पारिवारिक शो है ऐसे में ये सब देखना खराब लगता है। एक हफ्ते के अंदर दोनों इतना क्या करीब आ गए एक दूसरे के'।
#BiggBoss15 are you guys becoming #LoveIsland ? Both #leshaanSehgal & #mieshaiyer are so desparate :/ #colorstv I've to change the channel immediately since my mother was also watching and was so disgusted after seeing the promo . Please make this stop/don't show those scenes!
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साफ दिख रहा है कि दोनों नाटक रह रहे हैं लेकिन कुछ तो करो। पहले हफ्ते ही ये गंदगी फैलाना जरूरी है'। एक ने लिखा, 'लग रहा है ईशान के अंदर इमरान हाशमी की आत्मा आ गई है, भाई ये पारिवारिक शो ही है ना'। सोशल मीडिया पर ईशान और मीशा की नजदीकियां फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है और दोनों जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहे हैं।
@BiggBoss we are not here to watch this cringe. This is a family show, stop showing all this as it gets difficult to watch it on tv.
Stop promoting cheap n vulgar stuff!
How can people be so fake and do all this within a week.
Disappointed!✌ #BiggBoss15 #BB15 https://t.co/gxBDJ80ZmP
शो के पहले ही हफ्ते में ईशान सहगल और मीशा अय्यर एक दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं। यहां तक की दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार भी कर लिया है। इतना ही नहीं पहले एपिसोड में देखा गया कि, ईशान ने मीशा को डेट करने के लिए प्रपोज किया था। मीशा ने भी ईशान के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और डेटिंग के लिए 'हां' कह दी। बिग बॉस के इतिहास में इश्क का इजहार इतनी तेजी से अब तक किसी कंटेस्टेंट ने नहीं किया था। इस बात को बेशक दर्शक भी हजम नहीं कर पा रहें।
Bigg Boss is being too cheap. It is a family show and people watch it with family. This is just cheap of them to show people kissing on NTV. Due to such things they really miss out many interesting and entertaining things which should be shown in the episode!#BiggBoss15 #BB15
शो से बाहर हुए साहिल श्रॉफ ने बताया कि 'ईशान और मायशा के ऊपर खेल का बहुत प्रेशर है। दोनों बेहतर दिखना चाहते हैं। घर में रहते के दौरान दोनों का प्यार सच्चा लग रहा था। लेकिन ये प्यार काल्पनिक या फिर कहें परी कथाओं वाला ज्यादा है। साहिल के अनुसार 'दोनों एक दूसरे के साथ सारा समय बिता रहे हैं। हो सकता है लोगों को ये लव स्टोरी पसंद आए। लेकिन ये ज्यादा दिनों तक टिकने वाला प्यार नहीं लगता।'