फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जय भानुशाली ने की करण कुंद्रा की खिंचाई, कहा- शो में इस वजह से नहीं बन रहा लव एंगल

Sat, 23 Oct 2021 08:20 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 23 Oct 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali tease karan kundrra for dance with nishant bhat talk about love angle in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत बहुत ही शानदार रही। घर में शुरुआत से ही प्यार, झगड़ा और खूब प्लानिंग प्लॉटिंग देखने को मिली। बिग बॉस तीसरे हफ्ते में है और ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस हफ्ते शो में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। करण कुंद्रा ने जहां एक तरफ प्रतीक के साथ धक्का-मुक्की की तो वही दूसरी तरफ घरवालों ने पूरा का पूरा विनिंग अमाउंट गंवा दिया। हाल ही में वीकेंड के वार का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस सप्ताहंत पर हिना खान पहुंची।



वीकेंड के वार पर खास मेहमान बनी हिना खान

अपने सीजन बिग बॉस 11 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाली हिना खान जब भी बिग बॉस के घर में आती हैं तो कोई न कोई सरप्राइज कंटेस्टेंट्स के लिए लेकर आती हैं। इस सीजन में भी वीकेंड के वार में हिना खान खास मेहमान बनकर आ रही हैं, जो घरवालों को कुछ मजेदार चुनौतियां देने वाली हैं। पहले राउंड में घर के पुरुषों को हिना खान के कुछ मजेदार सवाल पूछेंगी और अगर वो गलत जवाब देंगे तो घर की लड़कियां उनकी वैक्सीन करती हुईं दिखाई देंगी।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

bigg boss 15 jay bhanushali tease karan kundrra for dance with nishant bhat talk about love angle in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

अफसाना ने की जय के पैर की वैक्सीन

हाल ही में शो के प्रोमो में ये दिखाया गया कि अफसाना खान जय के पैर पर वैक्सीन स्ट्रीप्स लगाती नजर आ रही हैं और जय दर्द में चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि बाल के साथ-साथ ये पूरी खाल भी निकाल देंगी। जय इस प्रोमो में ये कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि अगली वैक्सीन स्ट्रीप्स से पहले वो गिनती गिनेंगे, लेकिन जय जैसे ही वन बोलते हैं अफसाना वैक्सीन स्ट्रीप्स खींच देती हैं।

bigg boss 15 jay bhanushali tease karan kundrra for dance with nishant bhat talk about love angle in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

करण कुंद्रा ने भी करवाई वैक्सीन

ये सजा सिर्फ जय को ही नहीं बल्कि करण कुंद्रा को भी मिली। शमिता शेट्टी ने करण कुंद्रा के की वैक्सीन की। हिना खान ने करण से पूछा कि क्या शमिता शेट्टी राकेश को घर में याद कर रही हैं। शमिता ने जैसे ही करण की वैक्सीन स्ट्रीप्स खींची करण दर्द के मारे चिल्ला पड़े और वो कहते हुए नजर आए कि ‘ये राकेश का दर्द मेरे को हुआ’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali tease karan kundrra for dance with nishant bhat talk about love angle in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

करण ने निशांत के साथ किया डांस

हिना खान ने घरवालों को दूसरा टास्क किसी भी एक सदस्य के साथ डांस करने का दिया। जहां मायश और ईशान का रोमांटिक डांस देखने को मिला तो वहीं करण और निशांत के डांस ने भी हर किसी को हैरान कर दिया। एक पॉइंट के बाद, उन दोनों ने एक-दूसरे पर कंबल डाला जिसे देखने के बाद घर में मौजूद हर सदस्य हंस-हंस कर लोटपोट हो गया।

विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali tease karan kundrra for dance with nishant bhat talk about love angle in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

जय ने कहा इसलिए नहीं बन रहा एंगल

निशांत और करण की इस परफॉर्मेंस देखने के बाद जय ने करण की खूब खिंचाई की। जय ने करण को कहा, ‘आज पता चला शो में इसका कोई लव एंगल क्यों नहीं बन रहा है’। बिग बॉस ने तीसरे हफ्ते में जहां सभी घरवालों को मुख्य घर में भेजकर जंगल को पूरी तरह खत्म कर दिया तो वहीं अब मुख्य घर में जाकर कई कंटेस्टेंट्स के आपसी रिश्ते भी बदलते हुए नजर आ रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed