बिग बॉस 15 में नेहा भसीन की एंट्री भले ही कुछ समय पहले ही हुई हो, लेकिन बिग बॉस के घर में उनका गेम पहले दिन से ही देखने को मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस ने घर को चलाने की पूरी पावर वीआईपी मेंबर्स यानी की तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, विशाल कोटियन और उमर रियाज को सौंपी और इसी के साथ बिग बॉस ने उन्हें ये भी कह दिया कि अगर कोई नॉन वीआईपी मेंबर उनकी बात नहीं मानेगा तो वीआईपी उन्हें सजा दे सकते हैं।
Bigg Boss 15: नेहा भसीन ने राजीव को वीआईपी मेंबर्स के खाने में थूकने का दिया सुझाव, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव को वीआईपी मेंबर्स ने दी सबसे कम रेटिंग
बिग बॉस की घोषणा के बाद घरवालों ने एक-एक करके नॉन वीआईपी मेंबर्स को रेटिंग देना शुरू किया, जहां तेजस्वी प्रकाश ने राजीव को पांच में से 1 रेटिंग दी। राजीव तेजस्वी के इस फैसले से नाखुश नजर आए। राजीव ने वीआईपी सदस्यों पर चिल्लाते हुए कहा, ‘तुम सबके सब अग्रेसिव हो, अभद्र भाषा का उपयोग करते हो। सलमान खान से भी डांट खा चुके हो। तुम सब एक ग्रुप हो और मेरे नेहा और शमिता के बीच फूट डालना चाहते हो’।
नेहा ने राजीव को दिया थूकने का सुझाव
#NehaBhasin khanay mai thook dena like seriously!!! Shame on you! #BiggBoss15 #BB15
राजीव को गुस्से को और बढ़ावा देते हुए नेहा ने राजीव को कहा, ‘उनके खाने में थोड़ा सा थूक डाल देना। राजीव को जहां वीआईपी मेंबर्स ने 1 रेटिंग दी तो वहीं दूसरी तरफ नेहा भसीन को 2 रेटिंग मिली, जिससे नेहा नाखुश नजर आईं और राजीव को ऐसी बात कह डाली। हालांकि नेहा का ये बयान सोशल मीडिया पर लोगों को बिलकुल भी रास नहीं आया और सिंगर के इस तरह के बयान के लिए उनकी लोगों ने जमकर आलोचना की।
सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी
Teach your kid not to spit in other people’s food and not to bitch about other women. Look at yourselves first! @KishwerM @SuyyashRai #bb15 #biggboss15 #NehaBhasin
नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर लगातार उनके इस बयान के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘नेहा भसीन वीआईपी मेंबर्स के खाने में थूकना चाहती हैं, वो बहुत ही नीचे स्तर पर गिर गई हैं। बिग बॉस 15 में वो अपनी छवि पूरी तरह से खराब करने के लिए लौटी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दूसरे के बच्चों को सिखाते हैं कि दूसरे के खाने में मत थूकना और दूसरी लड़की के पीछे कभी बुरा भला मत कहना। पहले खुद को देख लो’। सोशल मीडिया पर नेहा भसीन को टैग करते हुए लोगों ने उनकी खूब आलोचना की।
शुरू से ही करण कुंद्रा से लिया पंगा
नेहा भसीन जबसे बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आई हैं तबसे ही वो लगातार करण कुंद्रा पर निशाना साध रही हैं। नेहा ने करण को फटटू और पप्पी जैसी कई बातें कही तो वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा के साथ-साथ अब तेजस्वी प्रकाश भी नेहा के निशाने पर आ चुकी हैं।