{"_id":"61883035fac95529f7009a15","slug":"bigg-boss-15-rakesh-raised-questions-on-tejashwi-and-karans-relationship-the-actor-said-this-is-no-body-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: तेजस्वी और करण के रिश्ते पर राकेश ने उठाए सवाल, एक्टर ने कहा- किसी का बिजनेस नहीं है ये","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: तेजस्वी और करण के रिश्ते पर राकेश ने उठाए सवाल, एक्टर ने कहा- किसी का बिजनेस नहीं है ये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के चर्चित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन ने लगातार दर्शकों को खुद से बांधे रखा है। यह शो रोजाना अपने नए मोड़ के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में दर्शकों को शुरुआत से ही लड़ाई- झगड़े और बवाल देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने पांचवें हफ्ते को पार कर चुका है। ऐसे में अब फिनाले की रेस के लिए नए हफ्ते से नया पड़ाव शुरू होने वाला है। वहीं बीते हफ्ते शो में हुए सभी हंगामे और बवाल के बाद शो के होस्ट सलमान खान सभी घरवालों से मुखातिब होने के लिए एक बार फिर वीकेंड का वार एपिसोड में आए।
वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में घर वालों से एक बार फिर सवाल जवाब किए गए। हालांकि, आज के एपिसोड में घरवालों से दर्शकों की बजाय घर में हाल ही में बतौर वाइल्ड कार्ड आए नेहा भसीन और राकेश बापट ने घरवालों से तीखे सवाल- जवाब किए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में तेजस्वी से सवाल पूछते हुए राकेश बापट ने उनके और करण के रिश्ते के बारे में पूछा। राकेश ने तेजस्वी से सवाल किया कि करण कुंद्रा के साथ उनका रिश्ता रील है या रियल। इस पर तेजस्वी राकेश को जवाब देते हुए थोड़ा नाराज नजर आईं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश के सवाल का जवाब देते हुए करण ने कहा कि तेजस्वी और उनके बीच जो भी है, वह उनका निजी मामला है। उन्होंने यह भी कहा उनके बीच के इसे रिश्ते का किसी और से कोई लेना देना नहीं है। राकेश के सवाल पर शो के होस्ट सलमान खान उनकी खिंचाई करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल तेजस्वी को राकेश का सवाल समझाते हुए सलमान ने कहा कि राकेश जानना चाहते हैं कि उनका और करण का रिश्ता ऑर्गेनिक है या दिखावटी और फेक है। इसके बाद सलमान ने राकेश से सवाल किया कि उनका और शमिता का रिश्ता ऑर्गेनिक है या नहीं। इस पर राकेश कहते हैं कि उनका शमिता के साथ रिश्ता पूरी तरह ऑर्गेनिक है। राकेश का जवाब सुन सलमान कहते हैं कि आप को उनके रिश्ते में क्या इंटरेस्ट है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राकेश के जवाब पर नाराज तेजस्वी कहती हैं कि लगता है सभी को यहां ही ज्यादा इंटरेस्ट है। वह कहती है कि सब लोग बोलते हैं कि आपको ऐसा लगता है कि आप ही यहां दिख रही है। आप ही घर की आकर्षण है। लेकिन ऐसा आप सब लोगों के कारण ही हैं। आप सब लोग ही मुझे ऐसा महसूस कराते हैं। आप लोगों की वजह से ही मुझे यह महसूस होता है कि सब हम पर ही फोकस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।