बिग बॉस 15 में जब वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी तो हर कोई शो में आने वाले दिलचस्प मोड़ के लिए उत्सुक था। लेकिन इन सबके बीच दर्शक अगर किसी चीज एक लिए सबसे अधिक उत्सुक थे तो वो थे राखी सावंत के पति को शो में देखने के लिए। हालांकि शो में जब रितेश की एंट्री हुई थी तो कोई भी ये बात मानने के लिए तैयार नहीं था कि रितेश राखी के पति हैं। दोनों का इस वजह से कई बार सोशल मीडिया पर मजाक भी बना है। रितेश और राखी के बीच पहले एक दो दिन तो काफी प्यार देखने को मिला लेकिन उसके बाद से दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए।
Bigg Boss 15: राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच हुई बहस, ये सदस्य बना दोनों की लड़ाई की वजह
इस सदस्य की वजह से दोनों में हुआ झगड़ा
दोनों के झगड़े का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी रितेश के साथ बैठकर अपने अतीत के बारे में बता रही हैं। जिसे सुनकर रितेश काफी भावुक हो गए। देवोलीना और रितेश को बातचीत करते देखकर राखी ने पूछा कि देवोलीना क्या बोल रही थी और रो क्यों रही थी’। तो इसका जवाब देते हुए रितेश ने कहा कि उन्हें उनका अतीत याद आ गया था’।
राखी को आया गुस्सा
रितेश देवोलीना के बारे में बताते हुए काफी भावुक हो गए। जिसे देखकर राखी उन पर भड़क गईं और उन्होंने कहा तुम इतने भावुक क्यों हो रहे हो। जिसका जवाब देते हुए रितेश ने कहा कि वो जिस तरह से रो रही थीं मुझे बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। रितेश की बातों को सुनकर राखी ने कहा तुम इन पर इतना आंखेँ मूंद कर यकीन मत करो।
दोनों के बीच हुआ बड़ा झगड़ा
राखी की ये बात सुनकर रितेश को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने राखी से कहा कि मैं गेम के लिए अपनी इंसानियत नहीं छोड़ सकता। जिसका जवाब देते हुए राखी ने कहा, ‘ये लोग रानी बन जाएंगी और आप नेगेटिव हो जाओगे, फिर ये धोखा देंगे तब मुंह टेढ़ा करके मेरे पास ही आप आओगे। जिसके जवाब में रितेश ने कहा वो गेम के लिए दोगले नहीं होंगे
राखी ने कहा आप मेरे कुछ नहीं हो
रितेश की इस बात को सुनकर राखी अपना गुस्सा नहीं कंट्रोल कर पाई। रितेश ने राखी को कहा कंटेस्टेंट हो कंटेस्टेंट की तरह रहो, मेरे ऊपर मत चढ़ो, जिसे सुनने के बाद राखी ने कहा तुम्हें चीजें इसलिए नहीं समझ आ रही है क्योंकि तुम्हें सब कुछ थाली में सजा हुआ मिल गया है। राखी ने गुस्से में रितेश को कहा कि तुम मेरे कुछ नहीं हो।