Bigg Boss 15: टिकट टू फिनाले टास्क के बाद राखी सावंत का पति रितेश से हुआ झगड़ा, बोलीं- मुझे सपोर्ट नहीं करता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खेल के बाद राखी सावंत और रितेश शमिता शेट्टी के सामने बहस करते हुए नजर आए क्योंकि उमर ने रितेश को फिनाले की रेस से बाहर कर दिया। शमिता पूरे खेल में राखी और रितेश को सपोर्ट कर रही थीं। इसी वजह से टास्क खत्म होने के बाद राखी और रितेश शमिता के साथ बैठे हुए नजर आए। इस दौरान तीनों टिकट टू फिनाले टास्क के बारे में बात कर रहे थे।
इस दौरान राखी रितेश से काफी सारी शिकायतें करती हैं। राखी कहती हैं कि जीजा जी जीजा जी बोलकर तुम्हें ही साइड कर दिया। राखी की बात सुनकर शमिता कहती हैं कि आप दोनों को गेम में साथ रहकर मजबूत रहना है। इस पर राखी अपने पति रितेश से कहती हैं कि तुम उनकी ही बात सुन रहे हो। मुझे भगा दिया। धक्का देकर भेज दिया। उनके साथ रहकर हंस रहे हो और मुझे भगाते हो। इस पर रितेश कहते हैं तुम्हें नहीं पता है कि तुम क्या कह रही हो।
रितेश की इस बात पर राखी कहती हैं कि आप खुद ही स्मार्ट हो मैं बुद्धू हूं। इस बीच शमिता कहती हैं कि आप दोनों साथ आए हैं तो साथ रहकर सपोर्ट करो। नेशनल टेलीविजन पर ऐसे मत लड़ो। इस पर राखी कहती हैं कि ये मुझे भगा देता है। मैं पतिव्रता हूं। मैं कुछ नहीं बोलती हूं। राखी की ये बातें सुनकर रितेश कहते हैं कि मैं सच में पक गया हूं। इस दौरान राखी ये भी कहती हैं कि ये अंदर कह रहे थे कि आप मुझे बाहर कर देना और हो भी गया।