सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने किया खुलासा, कहा- रितेश हमेशा तलाक देने की देते हैं धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 19 Dec 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant revealed that his husband ritesh always threatens her to give divorce
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में इस हफ्ते सलमान खान ने पूरे हफ्ते हुए दो बड़े मुद्दों पर बातचीत की। जहां सबसे पहले सलमान खान आते ही रितेश द्वारा राखी के साथ किए गए बर्ताव के बारे में बातचीत की, तो वहीं पिछले हफ्ते हुए अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी के झगड़े पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। लेकिन इस हफ्ते सलमान खान के निशाने पर सबसे ज्यादा जो सदस्य आए वो हैं रितेश। जिन्हें सलमान खान ने वीकेंड पर सीधे तौर पर ये चेतावनी दे डाली की वो राखी के साथ आइंदा ऐसा व्यवहार न करें।



राखी ने कहा मुझे बहुत बुरा महसूस होता है

दरअसल सलमान खान ने सभी घरवालों से रितेश के राखी के साथ किए गए व्यवहार के बारे में पूछा। दबंग खान ने राखी सावंत से भी पूछा कि जिस तरह से रितेश तुम्हारे साथ व्यवहार कर रहे हैं क्या वो तुम्हें ठीक लगता है। जिसका जवाब देते हुए राखी सावंत ने कहा, ‘नहीं सर ये जैसे मुझसे बात करता है मुझे बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता। यहां तक की जब भी मैं इनके साथ बैठती हूं तो ये मुझे हमेशा फटकार लगा देते हैं और बार-बार गुस्सा करते हैं। मुझे बहुत ही बुरा फील होता है।

Trending Videos
bigg boss 15 rakhi sawant revealed that his husband ritesh always threatens her to give divorce
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी सावंत ने किया खुलासा

सलमान खान ने राखी सावंत से कहा कि रितेश का इस तरह का व्यवहार तुम बिलकुल भी बर्दाश्त मत करना। जिसका जवाब देते हुए राखी काफी भावुक हो गईं और उन्होंने सलमान खान से कहा, ‘मैं इनके सामने इसलिए कोई जवाब नहीं देती, क्योंकि ये मुझे हमेशा के लिए छोड़कर चले जाएंगे। सलमान खान ने राखी से कहा अगर ये जाना चाहे तो इसे जाने देना। क्या जिंदगी भर ऐसे रहोगी आप।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant revealed that his husband ritesh always threatens her to give divorce
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी ने कहा कि हमेशा तलाक की देते हैं धमकी

राखी सावंत ने कहा कि ये मेरे से बात ही नहीं करते, मैं पास बैठती हूं तो उठकर चले जाते हैं। मेरा खून जलता है। मुझे हमेशा बुरा फील होता है। लेकिन मैं अपना घर बसाना चाहती हूं और अपना घर बचाना चाहती हूं। बाहर भी ये 15-20 बार मुझे मुंह से तलाक दे चुके हैं। बार-बार कहते हैं अगर मेरे पास आई और मेरे खिलाफ गई तो मैं तलाक दे दूंगा।

bigg boss 15 rakhi sawant revealed that his husband ritesh always threatens her to give divorce
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी ने कहा मैं घर बसाना चाहती हूं

राखी सलमान खान से अपने और रितेश के रिश्ते पर बातचीत करते हुए काफी भावुक हो गईं। राखी ने कहा, ‘मैं हमेशा घर बचाना चाहती हूं और उसे बसाना चाहती हूं। लेकिन मैं क्या करूं ये बिलकुल भी इस बात को नहीं समझते हैं। इसलिए मैं हमेशा समझौता कर लेती हूं। मैं इनके सामने झुक जाती हूं।

विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant revealed that his husband ritesh always threatens her to give divorce
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने रितेश को दी चेतावनी

रितेश के गलत व्यवहार को लेकर सलमान खान ने उन्हें धमकी तक दे डाली। सलमान ने कहा कि अभी सिर्फ बदतमीजी कर रहे हो। आगे वॉयलेंस भी करोगे, जैसा पहले किया था। रितेश को धमकाते हुए सलमान ने कहा कि पहले तो तुम बच कर निकल गए थे, लेकिन अब बच नहीं पाओगे। अगर राखी के साथ कुछ भी गलत किया तो पूरी इंडस्ट्री उसके साथ खड़ी है। इसी के साथ राखी से कहा अगर ये कभी गलत व्यवहार करे तो तुम सीधा मुझे फोन करना।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed